उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक शख्स पुलिस की चेकिंग से बचने की कोशिश में अपनी बाइक तेज रफ्तार से भगाता नजर आया। इस दौरान पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई, लेकिन पति ने न तो बाइक रोकी और न ही पीछे मुड़कर देखा। वह वहां से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग व्यंग्य करते हुए उसे ‘हस्बैंड ऑफ द ईयर’ कह रहे हैं।
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @HateDetectors नामक हैंडल से शेयर किया गया है। घटना रुद्रपुर के त्रिशूल चौक की बताई जा रही है। यहां पुलिस नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों और बिना हेलमेट सवारी करने वालों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और अचानक तीखा मोड़ लिया। इस अचानक हुए मोड़ के कारण पीछे बैठी पत्नी बैलेंस खो बैठी और सड़क पर गिर पड़ी।
पत्नी के गिरने पर भी नहीं रोकी बाइक
हैरानी की बात यह रही कि पत्नी के गिरने के बावजूद पति ने बाइक नहीं रोकी। वह तेजी से वहां से निकल गया। पुलिसकर्मी और आसपास मौजूद लोग तुरंत महिला की मदद के लिए दौड़े। उन्होंने महिला को उठाया और उसकी हालत पूछी। महिला ने बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने उसे सलाह दी और घर भेज दिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने तेज रफ्तार से आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके कारण पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि चेकिंग से बचने के लिए लापरवाही न करें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
वीडियो में साफ दिखता है कि महिला सड़क पर लेटी हुई है, जबकि पति बाइक लेकर गायब हो चुका है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की आवाज में भी हैरानी साफ झलकती है। यह वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर तेजी से फैला। यूजर्स ने पति के व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा- “ये है असली हस्बैंड ऑफ द ईयर”, “पत्नी गिर गई और पति भाग गया”, “चालान से ज्यादा पत्नी की कीमत नहीं थी क्या?”कुछ यूजर्स ने इसे हंसी-मजाक में लिया तो कई ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ना गलत है, लेकिन अपनी पत्नी को इस तरह छोड़कर भाग जाना और भी गलत है। कुछ ने महिला की सुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे पतियों से दूर रहना चाहिए।
गौरतलब है कि, इसके पहले बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे म्यूजिशियन AR रहमान के वीडियो को खूब पसंद किया गया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -