शहर की कुख्यात ट्रैफिक जाम की समस्या अब किसी से छिपी नहीं है। चाहे आम नागरिक हो या सेलिब्रिटी, बेंगलुरु की सड़कें सबको बराबर की परीक्षा देती हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान भी इसका अपवाद नहीं बने। हाल ही में उनके कॉन्सर्ट के बाद शहर में ट्रैफिक में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक प्रशंसक ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “ऑस्कर विजेता भी बेंगलुरु ट्रैफिक से नहीं बच सकता।”
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @roger_manoj नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि, कार के पिछले सीट पर एआर रहमान अपनी बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सुरक्षा कर्मियों वाली दूसरी गाड़ी भी पास में दिख रही है। दोनों वाहन बेंगलुरु की व्यस्त सड़क पर धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। वीडियो पर लिखे गए शब्दों ने लोगों का ध्यान खींचा और यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।
हालांकि, एक अन्य वीडियो में रहमान को कॉन्सर्ट के बाद ट्रैफिक से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ashwini_roja नामक हैंडल से शेयर किया गया है। फैंस ने उन्हें कार में पहचान लिया तो रहमान ने मुस्कुराते हुए खिड़की से उन्हें हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह दृश्य भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं। एक यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु ट्रैफिक किसी को नहीं छोड़ता।”
किसी ने मजाक में कहा, “भाग्य हर जगह तुम्हारे साथ है।”
एक अन्य कमेंट था, “ट्रैफिक की लड़ाई सबके लिए एक जैसी है।”
कई लोगों ने लिखा कि यहां वीआईपी भी इंतजार करने को मजबूर हैं।
बेंगलुरु का ट्रैफिक बना सिरदर्द
बेंगलुरु का ट्रैफिक लंबे समय से शहरवासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। खासकर पीक आवर्स में ऑफिस जाने-आने का समय कई गुना बढ़ जाता है। छोटी दूरी तय करने में घंटों लग जाना आम बात हो गई है। AR रहमान जैसे विश्व प्रसिद्ध संगीतकार के साथ भी यही हुआ, तो आम लोगों की परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सुरक्षा गार्ड के साथ होने के बावजूद उन्हें भी अन्य वाहनों के साथ इंतजार करना पड़ा।
क्यों लगता है इतना जाम
शहर में मेट्रो का विस्तार हो रहा है और कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक की समस्या अभी भी पूरी तरह हल नहीं हुई है। रहमान का यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि बेंगलुरु को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट की सख्त जरूरत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -