1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह बहुत खूब! ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 2 साल के बच्चे के लिए झटपट बनाया ओट्स, मां ने शेयर किया Video; मिलीं तारीफें

वाह बहुत खूब! ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 2 साल के बच्चे के लिए झटपट बनाया ओट्स, मां ने शेयर किया Video; मिलीं तारीफें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 04, 2026 03:47 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 03:47 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के एक पैंट्री स्टाफ की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, उन्होंने 2 साल के बच्चे के लिए तुरंत ओट्स बना दिए थे।

train pantry staff video, pantry staff prepare oats, viral video, aaj ka viral video - India TV Hindi
ट्रेन स्टाफ का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@DAKSHNMOM

ट्रेन यात्रा में छोटे बच्चों के साथ सफर करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर जब दो रात का लंबा सफर हो। लेकिन बिहार से बेंगलुरु जा रही एक मां के साथ हुई घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत लिए हैं। इंस्टाग्राम यूजर @dakshnmom ने अपनी पोस्ट में भारतीय रेलवे के पैंट्री स्टाफ की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने उसके 2 साल के बेटे के लिए ओट्स सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर दिए। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

महिला ने लिखा कि वह अपने छोटे बच्चे के साथ बिहार से बेंगलुरु की यात्रा कर रही थी। दो रातों का सफर था, इसलिए उसने घर से ओट्स का पैकेट और एक छोटा कंटेनर साथ रखा था। उसका प्लान था कि रात के खाने में बच्चे को ओट्स खिलाएगी, क्योंकि वह पूरी तरह बाहरी खाने पर निर्भर नहीं रहना चाहती थी। शाम को वह पैंट्री कार में गई और स्टाफ से पूछा कि क्या वे उसके बच्चे के लिए ओट्स बना सकते हैं। 

5 मिनट में सर्व किए गरमागरम ओट्स

महिला के मुताबिक, वह ज्यादा उम्मीद नहीं कर रही थी। लेकिन स्टाफ की प्रतिक्रिया ने उसे हैरान और भावुक कर दिया। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के ओट्स का पैकेट ले लिया, तैयार किया और महज 5 मिनट में ताजा बना हुआ ओट्स वापस दे दिया। महिला ने लिखा, “मैं बहुत खुश और सरप्राइज्ड थी! उन्होंने मेरा ओट्स पैकेट ले लिया, मेरे लिए तैयार किया और सिर्फ 5 मिनट में ताजा बनाकर मेरे छोटे बच्चे के लिए वापस दे दिया।”

स्टाफ के व्यवहार से हुईं इंप्रेस

महिला ने बताया कि सिर्फ खाना तैयार करना ही नहीं, बल्कि स्टाफ का सहयोग और स्वागत भरा रवैया सबसे ज्यादा छू गया। महिला ने लिखा कि “जो बात मुझे और भी छू गई, वह सिर्फ खाना नहीं बल्कि स्टाफ की असली मदद और दयालुता थी। वे इतने सहयोगी और स्वागत करने वाले थे। बच्चे के साथ यात्रा कर रही मां की मदद करने में बिल्कुल भी कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।” 

रेल मंत्री को कहा- 'थैंक्यू'

महिला ने अपने पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेलवे को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ यात्रा हमेशा आसान नहीं होती, लेकिन रास्ते में मिलने वाली छोटी-छोटी मददें सफर को बहुत आसान और यादगार बना देती हैं। वे लिखती हैं कि, “विशेष धन्यवाद @ashwini.vaishnaw .... कभी-कभी यही छोटी-छोटी बातें लंबी यात्रा को आसान और यादगार बना देती हैं। मैं पैंट्री स्टाफ का दिल से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने यह छोटा सा काम मेरे लिए इतना आसान बना दिया। धन्यवाद भारतीय रेलवे।” 

पैंट्री स्टाफ को मिली वाहवाही 

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई यूजर्स ने पैंट्री स्टाफ की तारीफ की और अपने अनुभव भी साझा किए। एक यूजर ने बताया कि स्टाफ ने उसे भी मैगी बनाने में मदद की थी। किसी ने कहा कि जब वे नाश्ते के समय सो गए थे, तो कोच सुपरवाइजर ने नोटिस किया और ताजा खाना तैयार करवा दिया। 

एक अन्य यात्री ने बताया कि 1 साल के बच्चे के लिए गर्म दूध मांगने पर स्टाफ ने बोतल में लाकर दे दिया। कई लोगों ने लिखा कि भारत में मेहमाननवाजी अद्भुत है और पश्चिमी देशों में ऐसी मदद कम मिलती है।  

शिकायतों के बीच सुखद एक्सपीरिएंस

भारतीय रेलवे में अक्सर पैंट्री स्टाफ के व्यवहार और खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। लेकिन इस घटना ने दिखाया कि छोटी-छोटी मदद और सहयोग से यात्रियों का अनुभव कितना बेहतर हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता के लिए गर्म और ताजा खाना तैयार करवाना बहुत राहत भरा होता है। महिला की इस सराहना ने याद दिलाया कि सेवा भाव और मानवीय रवैया रेलवे यात्रा को सिर्फ सफर नहीं, बल्कि सुखद अनुभव बना सकता है।  
गौरतलब है कि, इससे पहले एक विदेशी फैमिली ने भी पहली बार वंदे भारत में ट्रैवल कर फूड की तारीफ की। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

इंडोनेशियाई महिला का दुपट्टा लाने के लिए रेलवे ट्रैक पर कूदे अंकल, Video देख तारीफ करने लगे यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।