1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ में हथकड़ी होने के बाद भी डर नहीं, Video बनाकर किया फ्लेक्स, जरा आप भी देखिए

हाथ में हथकड़ी होने के बाद भी डर नहीं, Video बनाकर किया फ्लेक्स, जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 07:31 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए कुछ ऐसा नजर आया जो आपको भी हैरान कर देगा और सोचने लगेंगे कि इन्हें कानून का कोई डर नहीं है। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल जाता है। हर इंसान के पास स्मार्ट फोन है तो लोगों का सोशल मीडिया पर होना कोई बड़ी बात नहीं है। कई सारे लोग फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर जाकर मजेदार वीडियो देखते हैं तो कई सारे लोग कंटेंट बनाने के लिए ही सोशल मीडिया पर हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं। कुछ लोग फ्लेक्स भी करते हैं। जिन्हें इस शब्द का मतलब नहीं पता, उन्हें बता दें कि लोग फ्लेक्स करने का मतलब दिखावा करने को बोलते हैं। कई सारे लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं जैसे वो बहुत बड़े बदमाश हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दो लड़के एक गाड़ी के अंदर बैठे हुए हैं और दोनों के हाथ में हथकड़ी बंधी हुई है और उसे हथकड़ी को रस्सी से बांधकर कहीं और भी बांधा हुआ है। अब ये दोनों गाड़ी में नीचे फोन रखकर वीडियो बना रहे हैं और उनके चेहरे पर बिल्कुल भी डर नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं, एक लड़का तो अपने हथकड़ी को फ्लेक्स भी कर रहा है तो वहीं दूसरा अपनी मूंछों के ताव दे रहा है। अंत में दोनों की एक-एक फोटो भी दिखती है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे जेल जाना इनके लिए गर्व की बात है और इन्होंने अपने एक बहुत बड़े सपने को पूरा कर लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये दोनों कौन हैं और यह वीडियो कब का है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जेल जाने से पहले इनकी खुशी देखिए, इन लोगों का पूरा जीवन इन्हीं चीजों से बीत जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्योंकि इनको पता है कि 2 या 4 दिन में ये छूटकर आ जाएंगे और फिर से वही खेल शुरू कर देंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्ची ने दिल जीतने वाला किया काम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है? शेफ का वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।