1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल छिड़का, वाइन शॉप में आग लगाई... फिर मोबाइल निकाल बनाने लगा वीडियो; सिरफिरे की करतूत CCTV में कैद

पेट्रोल छिड़का, वाइन शॉप में आग लगाई... फिर मोबाइल निकाल बनाने लगा वीडियो; सिरफिरे की करतूत CCTV में कैद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 17, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 03:59 pm IST

युवक स्कूटी से एक वाइन शॉप के पास पहुंचा और शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिर भागने के बजाय मोबाइल निकालकर जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा।

वाइन शॉप में लगाई आग- India TV Hindi
वाइन शॉप में लगाई आग Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक यहां की एक वाइन शॉप पर रात के अंधेरे में पहुंचा और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। उसने शटर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने के बजाय उसने मोबाइल निकालकर जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा। युवक की यह पूरी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।

पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक बेहद इत्मीनान से स्कूटी पर सवार होकर पंडरा स्थित वाइन शॉप के सामने आकर रुकता है। उसके पास एक बोतल में पेट्रोल था। युवक स्कूटी से उतरता है और दुकान के बंद शटर पर पेट्रोल छिड़क देता है। इसके बाद वह माचिस जलाकर शटर में आग लगा देता है।

जैसे ही आग की तेज लपटें उठने लगती हैं, अमूमन अपराधी पकड़े जाने के डर से भाग जाते हैं, लेकिन इस युवक की हरकत ने सबको हैरान कर दिया। आग लगाने के बाद वह कुछ कदम पीछे हटा, अपनी जेब से मोबाइल निकाला और बड़े आराम से जलती हुई दुकान की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। ऐसा लग रहा था मानो वह किसी बड़ी घटना को खुद ही कैमरे में कैद कर उसका फुटेज संभालना चाहता हो। कुछ देर तक तसल्ली से वीडियो बनाने के बाद वह अपनी स्कूटी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया।

टल गया बड़ा हादसा

गनीमत यह रही कि आग सिर्फ शटर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही और अंदर नहीं फैल सकी। समय रहते आग बुझ गई, जिससे वाइन शॉप के भीतर के माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अगर आग दुकान के अंदर पहुंच जाती, तो शराब की मौजूदगी के कारण एक भयानक विस्फोट या बड़ा हादसा हो सकता था।

सुबह जब दुकान संचालक और स्थानीय लोगों ने शटर पर काले धब्बे और जलने के निशान देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पंडरा ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो आरोपी की यह पूरी करतूत सामने आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी के नंबर और युवक के हुलियो की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

(रिपोर्ट- मुकेश कुमार)

ये भी पढ़ें-

सहारा रेगिस्तान से Zoom कॉल करते शख्स का वीडियो हो रहा वायरल, यूजर्स ने कुछ इस तरह लिए मजे

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सीमेंट से बनी सीटों पर सोते दिखे लोग, Video Viral होते ही यूजर्स के बीस छिड़ी ब​हस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।