सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन हंसी-मजाक के तो खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और कई वायरल भी होते हैं जिन्हें देखकर लोगों का मनोरंजन होता है लेकिन इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, बच्चों के प्यारे कारनामे समेत खूब सारे दूसरे वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची बहुत ही अच्छा काम करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में दिखता है कि एक बच्ची हैंडपंप के हैंडल को चलाकर एक गाय की प्यास को बुझा रही है। बच्ची हैंडल चला रही है और गाय ने हैंडपंप के मुंह के पास अपने मुंह लाकर रखा हुआ है और पानी निकलने पर पी रही है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, बच्ची कौन है; यह सब जानकारी तो वीडियो के साथ नहीं दी गई है मगर बच्ची का काम तारीफ के काबिल है और इसी कारण तो उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shauryabjym नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जबरदस्त गर्मी की लहर में यह बच्ची बहुत अच्छा कर रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार 473 लोगों ने देख लिया है। खबर को देखने के बाद कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'जय गौ माता, जय गोपाल' लिखा है तो वहीं दूसरे यूजर ने 'मां और बेटी' लिखा है। इसके अलावा दो यूजर्स ने इमोजी के जरिए बच्ची के काम की तारीफ की है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है? शेफ का वायरल Video जरा आप भी देखिए