सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर जो एक बार आ गया, वो इसे आसानी से छोड़कर नहीं जाता है क्योंकि यहां मनोरंजन गजब का होता है। उम्मीद है कि आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे क्योंकि आज के समय में तो सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी से जुड़ चुका है तो आप भी अपने फ्री समय में कुछ देर सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते होंगे। वहां आप तरह-तरह का कंटेंट देखते होंगे और कई वायरल वीडियो भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
एक लड़की कहीं पहाड़ों में पहुंची हुई है वहां नदीं में मजे कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि उसने लाइफ जैकेट पहना हुआ है और उसके साथ नदी में उतरी हुई है। वो नदी में पीठ के बल पर आराम से लेटी हुई है और अपने फोन को हाथ में लिए हुए है। उसने अपने फोन को अपनी आंखों के सामने किया हुआ है और मजे से फोन देख रही है। इसके साथ ही साथ वो पानी के बहाव में धीमी रफ्तार में मजे से बह रही है। इस तरह किसी को पानी में फोन चलाते हुए पहले नहीं देखा और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मोबाइल के लिए इतना डेडीकेशन पहली बार देखा है, क्या यह सही है या फिर वायरल होने का नया कॉन्टेंट बनाया जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोबाइल के चक्कर में जान भी खतरे में डाल दी। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी पागलपन सवार है अगर बहते हुए इसका सर किसी पत्थर से टकरा गया सारा भूत उतर जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कंटेंट क्रिएटिव है पर सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे ही लोगों के कारण विकास नहीं हो पाता है, वायरल हो रहे Video में दिखेगी इनकी हरकत
ये तो हद ही हो गई, वियतनाम के रेस्टोरेंट में भारतीय परिवार ने किया हंगामा, Video हो रहा है वायरल