एक इंसान के लिए जिस तरह से रोटी-कपड़ा और मकान जरूरी है, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया भी जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग इसके बिना रह नहीं पाते हैं क्योंकि खाली समय में सोशल मीडिया ही इंसान का सबसे ज्यादा काम आता हो। लोगों के पास जब करने के लिए कुछ नहीं होता है तो वो या तो सोता या फिर सोशल मीडिया स्क्रोल करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर दिन में कुछ समय तो वहां बिताते ही होंगे और फिर आप सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखते होंगे जो आपने खुद से पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ऐसा क्या करता दिखा आदमी?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी नहाते हुए नजर आ रहा है लेकिन वो अकेले नहीं नहा रहा है और यही तो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। वो आदमी अपने साथ सांप को भी नहला रहा है जो हैरान करने जैसा है। उसने अपने सिर और चेहरे पर तो साबुन लगाया ही है, इसके साथ ही वो सांप को भी साबुन लगा रहा है और मजे से नहला रहा है। यही वो कारण है कि वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा और वीडियो वायरल हो गया। आपने भी अब तक ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा तो इसी बात पर एक बार आप भी वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Maryam_Fem21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बस यही देखना और बाकी रह गया था, साबुन लगाकर नहला रहा है सांप को।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दिव्य शक्ति तो इनके पास है, कहां थे ये महाशय। दूसरे यूजर ने लिखा- सांप को पकड़कर रखा, मुझे तो केचुआ से डर लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या देखना पड़ता है। एकऔर यूजर ने लिखा- प्रकृति से खेल रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
कार पार्क होते तो खूब देखा है मगर ऐसे कभी नहीं देखा और इसी कारण Video हो रहा है वायरल