1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची ये नन्ही बच्ची, Video देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची ये नन्ही बच्ची, Video देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2026 11:13 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 11:13 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसने हमें हैरान कर दिया और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपका भी हैरान होना तय है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ITSSURAJPRAKASH

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। आप भी अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का सहारा तो लेते ही होंगे। दिन में कुछ देर आप भी सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, बच्चों की प्यारी हरकतें समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। वहीं कभी-कभी कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो भी वायरल हो जाते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में हैरान कर देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो वैसे तो बहुत छोटा है लेकिन उतना ही हैरान कर देने जैसा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची भागते हुए सड़क पार कर रही है। अब तभी एक बस उस सड़क पर आ जाती है। बच्ची एक टेम्पो के आगे से भागती है तो बस वाले ड्राइवर को भी नहीं दिखता है कि कोई ऐसे भागते हुए आ रहा होगा। बच्ची एकदम बस के करीब पहुंच जाती है और अगर एक सेकंड पहले वो निकली होती है तो पक्का बस के आगे आ जाती मगर राहत की बात यह है कि ऐसा कुछ नहीं होता है और बच्ची सुरक्षित बच जाती है और तुरंत वापस आ जाती है। जब बस वाले को बच्ची का पता चलता है, वो भी बस रोकता है लेकिन अगर बच्ची बस के आगे आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itssurajprakash नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच्ची बहुत खतरनाक एक्सीडेंट से बच गई, यह माता-पिता का लापरवाही का नतीजा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस बच्चे के माता पिता को ध्यान रखना चाहिए अपने बच्चे का लेकिन शायद उनको कोई फिक्र नहीं है। एक और यूजर ने लिखा- पता नहीं कौन सी शक्ति थी जिसने इस बच्ची को बचा लिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

धूरंधर-2 का गाना गाकर इस आदमी ने मचाई धूम, Video को लाखों लोगों ने किया लाइक

लड़की ने AI की मदद से फोटो को Video में बदलवाया, रिजल्ट देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।