1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी तो सांप को भी खिलौना समझकर खेल रहा है, वायरल Video जरा देखिए

ये आदमी तो सांप को भी खिलौना समझकर खेल रहा है, वायरल Video जरा देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2026 06:55 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 06:55 pm IST

कई बार कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं जो हैरान भी करते हैं और उन्हें देखने में मजा भी आता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AM_BLUJAY

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखता है जो लोगों को सोशल मीडिया पर बने रहने को मजबूर करता है। वहीं कई बार सबसे अनोखा कुछ नजर आ जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे जिसने आपको भी हैरान कर दिया होगा क्योंकि जो सबसे हटके होते हैं, वो वायरल जरूर होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आप इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर हैरान भी होंगे और आपको वीडियो देखने में मजा भी आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हवा निकल जाती है। कुछ लोग तुरंत वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं तो वहीं कई सारे लोग जहां खड़े होते हैं, वो वहीं खड़े रह जाते हैं मगर वायरल वीडियो में तो इसके विपरीत दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी सांप के साथ ही खेल रहा है। जिस तरह कोई खिलौने के साथ खेलता है, यह आदमी एक सांप के साथ खेल रहा है। वो खेत के किनारे खड़ा है और खेत से बाहर निकल रहे सांप को लात मारकर बार-बार अंदर कर देता है। एक बार सांप बाहर आ भी गया था मगर ये फिर भी उसे खेत में धकेल देता है और उसके साथ मजे से खेलता रहता है। अब इसी कारण इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Am_Blujay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सांप को टक्कर देने वाला मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कैसा आदमी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मुझे बहुत टेंशन दे रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने बेवकूफ सांप है। चौथे यूजर ने लिखा- कुछ लोग निडर होते हैं। एक और यूजर ने लिखा- ऐसे लोग सांप को काटते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बच्चे ने बिना हेलमेट के बाइकसवार पुलिसकर्मी को टोका, अब Video हो रहा है वायरल

ऐसा छोटू किडनैपर आपने कभी देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा सा एक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।