सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल कंटेंट देखने को न मिलता हो। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि हर कुछ देर में सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है क्योंकि उसे कई सारे लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट जो करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो आपने देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 10 सेकंड का है मगर ऐसा है जो आपको हंसी दिला देगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि महिला अपने बेटे के साथ बोटिंग कर रही है। इस दौरान महिला ने अपने बेटे को गोद में बैठाया हुआ है और उसके एक हाथ में उसका फोन है। तभी बच्चा अपनी मां से फोन मांगता है। महिला भी उसे फोन दे देती है और अगले ही पल बच्चा कुछ ऐसा करता है जिसने मां के होश उड़ा दिए। बच्चे ने एक सेंकड भी नहीं सोचा और उस फोन को तुरंत पानी में फेंक दिया है। महिला कुछ करती उससे पहले बच्चे ने कांड कर दिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yajnshri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बच्चे ने बोट की सवारी के दौरान अपनी मां का आईफ़ोन झील में फेंक दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने आखिरकार मेरी दखल देने वाली सोच पूरी कर दी। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चा कह रहा होगा कि मैं ज्यादा ही फोटो क्लिक कर रही थी। तीसरे यूजर ने लिखा- और बाप ने व्यूज के लिए वीडियो अप्लोड कर दिया। चौथे यूजर ने लिखा- मैं बच्चे को दोष नहीं दूंगा, बच्चा बस कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं चाहता था।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्या आपने कभी मेट्रो के अंदर ऐसा नजारा देखा है? वायरल हो रहा अतरंगी Video
लोग आखिर कहां से लाते हैं ऐसा अनोखा दिमाग, जरा आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video