सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां अजब-गजब के वीडियो हर रोज देखने को मिलते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे ज्यादा हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर हैं और हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर हर रोज तो खूब सारे वायरल कंटेंट आपको भी देखने को मिलते ही होंगे और कुछ वीडियो तो आपको भी हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें नजर आया कि लोकल ट्रेन में लोग बड़ा सामान और साइकिल भी लेकर जा रहे हैं। ऐसे वीडियो भी लोगों को खूब हैरान करते हैं मगर अभी कुछ अलग नजर आया। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी साइकिल लेकर मेट्रो के अंदर पहुंच गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, मेट्रो में वो आदमी साइकिल लेकर पहुंचा है। अभी तक आपने किसी को मेट्रो के अंदर साइकिल लेकर चलते नहीं देखा होगा मगर वायरल वीडियो में आपको यह भी देखने को मिल जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर teekhiimirch_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'काश इतना कॉन्फिडेंस हमें एग्जाम में होता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने तो कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अंदर गई कैसे। तीसरे यूजर ने लिखा- अंदर कैसे लेकर गए ये अंकल। चौथे यूजर ने लिखा- एक बात बताओ, सिक्योरिटी चेक ने भी अप्रूव कर दिया। कुल मिलाकर लोगों ने यही सवाल पूछा है कि ये अंदर कैसे आ गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अंकल की डिक्शनरी 'डर' जैसा कोई शब्द ही नहीं है, यकीन नहीं तो वायरल Video देख लीजिए
हाथ में हथकड़ी होने के बाद भी डर नहीं, Video बनाकर किया फ्लेक्स, जरा आप भी देखिए