1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये भरोसा है या फिर बेवकूफी? वायरल Video को देख आप खुद तय कीजिए

ये भरोसा है या फिर बेवकूफी? वायरल Video को देख आप खुद तय कीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 03:43 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग यह कह सकते हैं कि दोस्तों पर ऐसा ही भरोसा होना चाहिए तो कुछ लोग इसे बेवकूफी कहेंगे। आप भी वीडियो को देखिए और खुद तय कीजिए कि यह क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GIRIJAA_OAK

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो हर दिन पोस्ट होते हैं जिन्हें आप और हम देखते ही हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो या फिर कंटेंट भी नजर आ जाते हैं जो हैरान कर देते हैं और ऐसे ही वीडियो को देखकर इंटरनेट पर दो तरह की राय भी देखने को मिलती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद शायद कुछ लोग यह कहेंगे कि इसे ही भरोसा कहा जाता है तो कुछ लोग इसे बेवकूफी ही कहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक घर के बाहर संकरा किनारा जो है, वहां पर तीन लोग खड़े हैं। वो वहां पर बिना किसी सेफ्टी के हैं। एक आदमी AC के आउटडोर यूनिट को या तो लगा रहा है या फिर ठीक कर रहा है। वहीं बाकी दो लोग वहां उस पर पटरी पर खड़े हैं जिस पर पहला इंसान खड़े होकर अपना काम कर रहा है। उन दो लोगों के कारण उस पटरी पर पीछे की तरफ वजन ज्यादा और इसी कारण वो काम कर रहा आदमी गिरा नहीं लेकिन अगर थोड़ा बहुत भी बैलेंस बिगड़ा तो कुछ भी हो सकता है। आपको बता दें कि कैमरा जूम आउट होने पर पता चलता है कि वो एक बिल्डिंग में काफी ऊंचाई पर मौजूद हैं और इसी कारण यह बात दिमाग में आता है कि अगर बैलेंस बिगड़ा तो क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Girijaa_oak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सभी आमदी नहीं लेकिन हमेशा आदमी ही।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल  पाई कि ये वीडियो कब का है, कहां का है और इसमें नजर आने वाले लोग कौन हैं। खैर वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आप तक उसे पहुंचाया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आग के साथ खेलना इस आदमी को पड़ गया भारी, जो हुआ वो देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।