1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गैस नहीं बल्कि धूप में शख्स ने बनाया ऑमलेट, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी दिया रिएक्शन

गैस नहीं बल्कि धूप में शख्स ने बनाया ऑमलेट, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी दिया रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2026 07:58 am IST,  Updated : May 28, 2026 07:58 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो आपको भी हैरान कर देगा और आप सोचने लगेंगे कि ऐसा सच में हो सकता है क्या। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/LIFE.IS.FOODIE_

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको कब क्या देखने को मिलेगा, उसका अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोगों के दिमाग में एक से बढ़कर एक और अतरंगी ख्याल आते रहते हैं जिसपर लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले, वो वायरल हो ही जाता है। आपने भी तो कई वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या और फिर आपको लोगों के रिएक्शन भी बताएंगे।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी फ्राई पैन में तेल डालता है और छत की बाउंड्री पर रख देता है। इसके बाद वो दो अंडे फोड़कर एक ग्लास में डालता है और उन्हें मिलाने के बाद उस फ्राई पैन में डाल देता है। इसके बाद नजर आता है कि ऑमलेट किनारों से हल्का पकना शुरू होता है। कुछ देर तक किनारों से ही पकता हुआ नजर आता है और वीडियो में एक कट आता है। आगे के वीडियो में दिखता है कि ऑमलेट पूरी तरह से तो नहीं मगर काफी ज्यादा पक चुका है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर life.is.foodie_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे ईमानदारी से बताओ कि तवा पहले से गर्म था न तो उस पर वीडियो बनाने वाले शख्स ने लिखा कि आओ आपके सामने बनाकर दिखाते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कभी आओ हरियाणा के हिसार में। तीसरे यूजर ने लिखा- और यहां नॉर्थ ईस्ट में हम बारिश से परेशान हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने सुनी वैभव सूर्यवंशी चालीसा? सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

चंद्रशिला मंदिर पहुंचे पर्यटकों पर भड़का एक शख्स, Video में कारण भी बताया, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।