1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चंद्रशिला मंदिर पहुंचे पर्यटकों पर भड़का एक शख्स, Video में कारण भी बताया, आप भी देखें

चंद्रशिला मंदिर पहुंचे पर्यटकों पर भड़का एक शख्स, Video में कारण भी बताया, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2026 07:14 am IST,  Updated : May 28, 2026 07:59 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें पता चल रहा है कि एक शख्स कुछ पर्यटकों पर भड़का हुआ है। इसके पीछे का कारण भी उसी वीडियो में उसने बताया। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SIDHSHUK

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि जिसे देखो, वही घूम रहा है। कोई हरिद्वार में है तो कोई शिमला या फिर मनाली जा रहा है। कोई केदारनाथ या बद्रीनाथ जा रहा है तो कोई कहीं और घूमने जा रहा है और यह बात लोगों की रील देखकर पता चलता है। आपने भी अब तक ऐसे कई रील या फिर स्टोरी देख ली होगी जिसमें लोग घूमते हुए नजर आते हैं मगर कई बार कुछ लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो कुछ ऐसा कर देते हैं कि वहां के लोग या फिर कोई दूसरा आदमी उनपर भड़क जाता है और ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

पर्यटकों पर क्यों भड़का शख्स?

आजकल खूब सारे लोग दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर तुंगनाथ जा रहे हैं। आपने भी अगर इस मंदिर के बारे में सुना है या फिर गए हैं तो फिर आपको चंद्रशिला मंदिर के बारे में भी पता होगा। अब कुछ लोग यहीं पर गए हुए थे मगर वो लोग चंद्रशीला मंदिर के पास जूते के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यही देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स उन पर भड़क जाता है। वो वीडियो में कहता है, 'भाई आप लोगों की जरूरत नहीं है, आप मत आया करो। ऐसे पर्यटकों की जरूरत नहीं है जो भगवान का भी सम्मान नहीं करते।' इसके बाद उस आदमी की कुछ लोगों से बहस हो जाती है। आप खुद वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sidhshuk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये यूट्यूबर कौन है, मैं इसकी बहादुरी की तारीफ करता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- वो मंदिर के अंदर नहीं थे, मतलब कुछ भी। तीसरे यूजर ने लिखा- वो बस बैठे थे, अगर वो कचरा करते तो समझता। कुल मिलाकर बात यह है कि कुछ वीडियो बनाने वाले के साथ हैं तो कुछ लोग उसका विरोध कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।