अब तो हर किसी के पास फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर भी है तो लोगों को जब भी कुछ शेयर करने का मन करता है या फिर लोगों को कोई ट्रिक या टिप देना होता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अब उसमें से जो वीडियो लोगों को पसंद आ जाता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आपने ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है जो वो वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बताता है कि उसके कमरे की खिड़की से धूप अंदर आती है और उस वजह से बहुत गर्मी हो जाती है। इसका बाद वो उस धूप को ब्लॉक करने का तरीका बताता है। वो बताता है कि एल्युमिनियम फॉयल से वो इस धूप को ब्लॉक करेगा। इसके बाद वो खिड़की के शीशों पर एल्युमिनियम फॉयल काटकर लगा देता है और उसका चमकने वाला भाग बाहर की तरफ रखता है। इसके बाद वो जिस खिड़की पर एल्युमिनियम फॉयल लगा है और जिस पर नहीं लगा है, दोनों का अंतर भी दिखाता है। वो अंत में बताता है कि अच्छे से एल्युमिनियम फॉयल लगाने के बाद कमरे का तापमान भी कम हुआ क्योंकि कमरे में धूप नहीं आ रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर neetguruofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी की छुट्टी।' वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी जानकारी। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा आइडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी को अपने घर में इस कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप बहुत समझदार हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाखड़ा नांगल डैम पर लिखा यह निबंध देखिए, पढ़ने के बाद किसी की हंसी नहीं रुकेगी