सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां वो आपको वो सब देखने को मिल जाएगा, जो आपने कभी सोचा तक नहीं होता है और इसी कारण तो लोग सोशल मीडिया को छोड़ नहीं पाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको हैरान किया होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट या फिर वीडियो काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो ट्रेन के अंदर का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में वायरल होने जैसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने ट्रेन में सफर किया ही होगा और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि ट्रेन में अलार्म चेन लगा होता है। किसी इमरजेंसी की हालत में ट्रेन रोकने के लिए वो लगा होता है। अब मामला यह है कि एक शख्स जो ट्रेन में सबसे ऊपर वाली सीट पर सो रहा था, उसने उस चेन को पकड़ लिया और नींद में ही उसने उस चेन को खींच दिया। अब इस वजह से ट्रेन रुक गई। जब ट्रेन रुकी तो चेकिंग के दौरान TTE आदि यह देखने आए कि किसने चेन खींचा और तब पता चला कि एक शख्स सोया हुआ है और उसका हाथ चेन पर है। लोगों की आवाज से उठता है। एक शख्स जो शायद TTE था, वो पूछता है कि इसमें हाथ क्यों डाला है तो किसी ने कहा कि नदीं में कर दिया। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि सोते हुए शख्स के कारण ट्रेन रुक गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VEERA_SIPF नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ट्रेन यात्री के अनुसार, उसे लगा कि वह अपनी पत्नी को पकड़े हुए सो रहा है। उसने स्टॉप हैंडल को पकड़ा और उसे खींच दिया जिससे ट्रेन रुक गई।'
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छुट्टी मनाने अगर मनाली जाना है तो ये Video जरूर देख लें, शायद बदल जाए आपका इरादा
इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे