आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कहे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है। आप मेट्रो में सफर करते हुए देख लीजिए या फिर ऑफिस से ब्रेक पर आए लोगों को देख लीजिए, अगर वो अकेले हैं तो आपको वो सोशल मीडिया की गलियों में ही घूमते हुए नजर आएंगे और यह आज के समय में बहुत नॉर्मल चीज हो गई है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे। लोग सोशल मीडिया पर इतना इसलिए रहते हैं क्योंकि वहां अतरंगी कंटेंट देखने को मिलता है जो कुछ सेकंड का होता है। उससे लोगों का मनोरंजन होता है। हम भी आपके मनोरंजन के लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने देखा होगा कि कई जगह सड़कों पर फव्वारा लगाया जाता है। ये फव्वारे विशेष तौर पर गोल चक्कर के पास लगाया जाता है। उस फव्वारे की वजह से वो जगह काफी सुंदर सा लगने लगता है लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि सड़क पर लगे फव्वारे में कोई नहा रहा हो? शायद ही कभी देखा होगा क्योंकि ऐसा कुछ नहीं दिखता है लेकिन आज आपको यह भी देखने को मिल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी फव्वारे के पानी में नहा रहा है। उसे इस बात की फिक्र नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे और वो मजे से नहा रहा है। किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yourbrownbuddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 43 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हाय गर्मी। दूसरे यूजर ने लिखा- Save Water Pro Max. तीसरे यूजर ने लिखा- बहती हवा सा था वो। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा क्रिएटिव दिमाग कहां से लाते हैं लोग, पौधा उगाने के लिए किया अनोखा जुगाड़
सोशल मीडिया पर खूब छाया इस बच्चे का Video, आखिर ऐसा किया जो इतना वायरल हुआ