आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी से जुड़ चुका है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग शायद ही इसके बिना रह पाएंगे। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री होते हैं, तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां स्क्रोल करने लग जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही एक्टिव रहते होंगे और तरह-तरह का कंटेंट देखते होंगे। हम भी आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वीडियो से ज्यादा खास लोगों के कमेंट्स हैं। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चचा का जन्मदिन है और उसी का सेलिब्रेशन चल रहा है। चचा को 'बर्थडे बॉय' सैश भी पहनाया गया है। अब छत वाले पंखे से एक गुब्बारा लटकाया हुआ है और चचा को उसे फोड़ना है। इसके लिए किसी ने चचा को लाइटर दिया है ताकि आग से वो गुब्बारा फोड़ दें मगर उनसे ये हो नहीं पाता है। काफी कोशिश के बाद भी वो गुब्बारा नहीं फोड़ पाते हैं। फिर उन्हें माचिस दिया जाता है और गुब्बारा तब भी नहीं फूटता है। इसके बाद उन्हें कैंची पकड़ाई जाती है और तब जाकर वो गुब्बारा फोड़ पाते हैं। मतलब 2 सेकंड के काम में चचा ने इतना टाइम लगा दिया और लोग इसी कारण मजे ले रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'जल्दी करो चाचा, दूसरे लोगों का रील भी देखना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- हां जी चाचा को बोलो थोड़ा जल्दी करें, पनवेल भी निकलना है। दूसरे यूजर ने लिखा- जल्दी करो, सुबह पनवेल निकलना है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है End देखने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- चलो फूट तो गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा क्रिएटिव दिमाग कहां से लाते हैं लोग, पौधा उगाने के लिए किया अनोखा जुगाड़
सोशल मीडिया पर खूब छाया इस बच्चे का Video, आखिर ऐसा किया जो इतना वायरल हुआ