1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लीची वाले से मोल-भाव करती बच्ची हो गई वायरल, Video पर आए खूब सारे कमेंट्स

लीची वाले से मोल-भाव करती बच्ची हो गई वायरल, Video पर आए खूब सारे कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 26, 2026 03:16 pm IST,  Updated : May 26, 2026 03:16 pm IST

आपने कई लोगों को मोल-भाव करते हुए देखा होगा मगर अभी सोशल मीडिया पर जिस बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपके दिल में बस जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/PAPAKIPRINCESSKIARA

हमारे समाज में दो तरह के लोग पाए जाते हैं। एक वो होते हैं जो दुकान पर जाते हैं और दुकान वाले जो भाव बताता है, उसमें सामान ले लेते हैं। वहीं दूसरे वो लोग होते हैं जो मोल-भाव करके पैसा कम करवाकर सामान खरीदते हैं। वैसे ये मोल-भाव वाली खूबी पुरुषों में कम और महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं और अभी वायरल हो रहा एक वीडियो आपको बताएगा कि ये जो मोल-भाव करने वाली खूबी होती है, वो लड़कियों में बचपन से ही आ जाता है। आइए फिर आपको सीधे यह बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची अपने कार के अंदर बैठी हुई नजर आ रही है और वो लीची वाले मोल-भाव कर रही है। बच्ची को समझ तो कम है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि कितना बोला जाए तो वो लीची वाले से यही बोल रही है, 'थोड़े कम पैसे कर लो ना, थोड़े कम पैसे लगा लो, अरे प्लीज न इतने ज्यादा पैसे थोड़ी न होते हैं लीची के, इतने ज्यादा पैसे तो कोई भी नहीं लेता है लीची के। वहीं जब लीची वाला उसे लीची देता है तो बच्ची बोलती है, 'हम गाड़ी में आए हैं तो इसका मतलब ये थोड़ी न है कि मैं आपको ज्यादा पैसे दूं, थोड़े कम भी होते हैं पैसे।' अब बच्ची के इस मोल-भाव करने की खूबी के कारण उसका वीडियो वायरल हो गया और वो छा गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर papakiprincesskiara नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हां सही कहा, इतना टेस्टी लीची इतना महंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- परी अब बड़ी हो गई है, मम्मी से सीख रही है मोल-भाव करना। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे प्यारे बच्चे कहां मिलते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मेरे से अच्छा बार्गेनिंग कर रही है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में समोसा खाते हैं तो ये Video जरा देख लीजिए, वायरल होने के बाद IRCTC ने किया यह कमेंट

इस ऑटो में बस एक टॉयलेट की ही कमी रह गई, वायरल ऑटो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।