इस दुनिया में ऐसे कई सारे लोग हैं जो अपने वाहन को बहुत ही संभालकर और उसे सजाकर रखते हैं। ये लोग अपने ऑटो, कार, ट्रक आदि वाहनों को ऐसे सजाकर रखते हैं कि जब वो सड़क पर दिखते हैं तो लोगों की नजर उस पर टिक जाती है और कई सारे लोग तो तुरंत ही उसका वीडियो बनाने लगते हैं। आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे कई सारे ऑटो के वीडियो देखे होंगे जिसमें जरूरत की चीजें खूब सारी होती हैं जो उस नॉर्मल सी ऑटो को कमाल का बना देती हैं लेकिन अभी वायरल हो रही ऑटो के आगे वो सारे फेल हो जाएंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल ऑटो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऑटो नजर आ रही है और उस ऑटो में फूल-पत्तियां हैं। इसके हाथ ही साथ उसमें एक वॉश बेसिन, उसके ऊपर नल, उसके ऊपर मिरर, साथ में हाथ धोने के लिए लिक्विड जेल जैसी चीजें भी हैं। वहीं हाथों को मजबूत करने के लिए हैंड ग्रिपर भी लटका हुआ नजर आ रहा है। ये सभी चीजें एक ऑटो के अंदर आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह वीडियो कहां का है, यह नहीं बताया गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prithviraj23239 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अब तो एक टॉयलेट भी बनवा ही दो, भैया।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक स्विमिंग पूल भी बना दो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये घर है या कुछ और, पता नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत फनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या मस्त बनाया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
AI का ऐसा इस्तेमाल तो मैंने पहली बार देखा है, Video देख आप भी रिएक्ट जरूर करेंगे
तौलिए और सीमेंट की मदद से लोग बना रहे हैं गमला, आखिर क्या है इसकी वजह