सोशल मीडिया पर अगर एक बार कुछ छा जाता है तो फिर उसके पीछे लोगों की लाइन लग जाती है। जिसे देखो वो वही ट्रेंड फॉलो करने लगता है और वीडियो बनाने लगता है। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो रातों रात वायरल हुए होंगे और उसका ट्रेंड ऐसा छाया होगा कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है। एक गमला अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे सीमेंट और तौलिए की मदद से लोग बना रहे हैं। जिसे देखो, वो उस गमले को बना रहे हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
कई सारे लोग बना रहे हैं तौलिए वाला गमला
अभी सोशल मीडिया पर अगर किसी कंटेंट का बौछार है तो वो सिर्फ और सिर्फ तौलिए वाले गमले का है। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग एक गमला बनाकर देख रहे हैं। वो लोग तौलिए को सीमेंट से बने मसाले में अच्छे से डुबा दे रहे हैं। इसके बाद वो उसे निकालकर एक उल्टी बाल्टी पर डाल दे रहे हैं ताकि वो एक गमले का अनोखा आकार ले ले। इसके बाद एक दिन तो उसे वैसे ही छोड़ दे रहे हैं और अगले दिन देख रहे हैं कि गमला उनका कैसा बना है।
यहां देखें वायरल ट्रेंड
यहां देखें पार्ट 2
आप इंस्टाग्राम पर Viral Flower Pot लिखकर सर्च करेंगे तो आपको ऐसे कई सारे वीडियो दिख जाएंगे जिसमें लोग इस तरह से गमला बनाते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि कई सारे लोग इस तरह के वीडियो बनाकर देख रहे हैं कि क्या सच में तौलिए और सीमेंट से गमला बना सकता है या फिर नहीं।
AI है इसके पीछे का कारण?
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये जो गमले का गर्दा उड़ा हुआ है, उसके पीछे कोई और नहीं बल्कि AI कारण है। दरअसल एक AI वीडियो गजब का वायरल हुआ। उस वीडियो में नजर आया कि एक लड़की (AI से बनी हुई) तौलिए और सीमेंट की मदद से एक गमला बनाती है और उसका गमला बड़ा मजबूत सा दिखता है। ये वायरल हुआ और लोगों के सिर पर इसे ट्राई का भूत चढ़ गया है और उसके बाद ही सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड देखने को मिला। वायरल AI वीडियो इतना कमाल का है कि पहली बार में वो देखकर कोई उसे AI नहीं मानेगा। कुछ लोगों ने कई बार देखा जिसके बाद बताया कि वो AI है और आप भी गौर से देखेंगे तो फर्क दिखेगा।
यहां देखें वह AI वीडियो
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
CAPTCHA में बस, कार और ज़ेब्रा क्रॉसिंग जैसी फोटो ही क्यों आती हैं? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण
इस जुगाड़ को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? Video अभी हो रहा है वायरल