इस दुनिया में जब भी किसी को कुछ अतरंगी नजर आता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होती है, तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की जनता के सामने पेश कर देते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी खूब अतरंगी वीडियो देखे होंगे। आपको बता दें कि गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी की, हर मौसम में कुछ अतरंगी कंटेंट वायरल होते हैं जो उस मौसम पर आधारित होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसका थीम गर्मी है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स एक किराने की दुकान को दिखाता है। वो धीरे-धीरे सड़क पार करके उस दुकान के करीब पहुंचता है और वहां रखे रेफ्रिजरेटर दिखाता है और उस रेफ्रिजरेटर के अंदर उस दुकान का मालिक आराम से सोते हुए नजर आता है। जी हां, वो आदमी उस रेफ्रिजरेटर के अंदर ही सो रहा है। गर्मी से बचने के लिए उसने ऐसा किया होगा और वीडियो बनाने वाले ने जब उसे देखा तो वो वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'बहुत गर्मी है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत गर्मी है दोस्त। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत गर्म है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, ये भी सही है। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा जुगाड़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
NCRTC की अच्छी पहल पर शख्स ने बनाया Video, मगर लोगों के दिमाग में आया एक ही ख्याल
Gujarat's 2026 Census: ट्रेनिंग वर्कशॉप में आया बिना बुलाया मेहमान और Video हो गया वायरल