कई बार लोगों को कहीं जाते हुए, कहां बैठे हुए या फिर कुछ काम करते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है जो काफी अतरंगी, अजीब या फिर अनोखा होता है। कई लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं जहां से वो वीडियो वायरल भी हो जाता है। आपने भी अब तक ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और लोगों ने उस पर क्या प्रतिक्रिया दी।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ऑडिटोरियम में कई सारी महिलाएं और पुरुष बैठे हुए हैं और इसी बीच वहां पर एक बिन बुलाया मेहमान भी आ गया है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है और वो बिन बुलाया मेहमान कोई नहीं बल्कि एक बंदर है। जी हां, एक बंदर वहां कहीं से घुस गया और कुर्सी की हैंडल पर बैठ गया है। कुछ देर बाद वो आगे वाली कुर्सी पर ऊपर बैठा नजर आता है। लोगों को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह नॉर्मल है तो वहीं कई लोग इसका वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक बंदर गुजरात की 2026 की जनगणना के प्रशिक्षण कार्यशाला में बेझिझक शामिल हो गया और सभागार में मौजूद महिला प्रतिभागियों के बीच बैठ गया। सभी लोग ऐसे ही काम करते रहे मानो यह बिल्कुल सामान्य बात हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये इंस्पेक्टर है और अपना काम कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो एक प्रतिभागी है जो अपने फोन में नहीं लगा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो यहां AC की हवा के लिए आया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- रिलैक्स करो, वो बस चेक करने आया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
NCRTC की अच्छी पहल पर शख्स ने बनाया Video, मगर लोगों के दिमाग में आया एक ही ख्याल