1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोगों को इतनी जल्दी किस बात की होती है जो जान को भी खतरे में डाल देते हैं, देखिए Video

लोगों को इतनी जल्दी किस बात की होती है जो जान को भी खतरे में डाल देते हैं, देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2026 11:41 am IST,  Updated : May 22, 2026 11:41 am IST

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और लोगों की बेवकूफी पर रिएक्ट करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों की एक से बढ़कर एक बेवकूफी दिखी होगी। कुछ लोग रील बनाने और वायरल होने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं तो वहीं कुछ लोगों को कहीं जाने में इतनी जल्दी होती है कि वो उसके आगे अपनी जान की भी चिंता नहीं करते हैं। ऐसे कई वीडियो अब तक वायरल हो चुके हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक मालगाड़ी जो पटरी पर रुकी हुई थी, वो अब अभी चालू ही हुई है और इसी दौरान दो लड़कियां पटरी को ट्रेन के नीचे से पार करके इधर आते हुए दिखती हैं। वहीं एक शख्स अभी पटरी पार करने ही वाला था कि वो ट्रेन को चलते देख पीछे हट जाता है। अब समझ में यह नहीं आ रहा है कि लोगों को इतनी जल्दी किस चीज की होती है कि कुछ देर रुक नहीं पाते हैं और अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। अब सोचिए कि अगर ये ट्रेन को नीचे से पार करते हुए कहीं फंस जाते और कुछ हो जाता तो क्या होता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लोगों को इतनी जल्दी रहती है कि वह ट्रेन के नीचे से भी पार करने लग जाते हैं, अभी तो बड़ा हादसा होने से बचा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनका कोई इलाज नहीं करता क्या।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

माला बेचने वाली ये महिला तो बड़ी टैलेंटेड है, टैलेंट जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

लोकल ट्रेन में सफर करते समय कुछ लोगों ने बनाया गजब का माहौल, Video रिपीट पर देखेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।