1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संस्कार Overload हो गया शायद इस बच्चे के अंदर, आप भी देखें कि वो क्या कर रहा है

संस्कार Overload हो गया शायद इस बच्चे के अंदर, आप भी देखें कि वो क्या कर रहा है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2026 06:59 am IST,  Updated : May 22, 2026 06:59 am IST

कभी-कभी सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारा और लंबे समय तक याद रहने वाले वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला पसंद जरूर आएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/PREET_VASHISHT_HR10

आप जब भी बोर होते हैं तो क्या करते हैं? शायद आप भी दूसरे लोगों की तरह बोर होने पर फोन निकालते होंगे और सोशल मीडिया पर पहुंच जाते होंगे। वहां आप कुछ देर स्क्रोल करके अपने माइंड को फ्रेश कर लेते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और इनके साथ ही साथ बच्चों के प्यारे वीडियो भी देखने को मिलते हैं। आपने इन सभी तरह के वीडियो अपनी फीड पर देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे की हरकत देख आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

बच्चे ने आखिर ऐसा क्या किया?

हम सभी लोगों को यह सिखाया गया है कि अपने से बड़ों की इज्जत करनी चाहिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए। लेकिन एक बच्चे इन इस बात को इतनी गंभीरता से ले लिया कि वो अलग ही लेवल पर पहुंच गया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि मॉल में बच्चा है और वहां कपड़ों को डिस्प्ले करने के लिए जो मैनिक्वाइन लगे हैं, वो उनके पैर छू रहा है। उसे जितने मैनिक्वाइन दिख रहे हैं, वो उन सभी के पास जाकर उनके पैर छू रहा है और उसके इसी काम की वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें प्यारा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर preet_vashisht_hr10 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 52 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये मस्त है, नया है मार्केट में। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं संस्कार। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया, सपनों में भी सभी के पैर छूएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

30 रुपए के लिए इतनी मारा-मारी! सड़क पर लड़ते दो लोगों को देख यूजर्स ने लिए जमकर मजे, देखें Video

इंटरनेट का पैसा वसूल करना है तो देख लीजिए ये Video, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।