1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट का पैसा वसूल करना है तो देख लीजिए ये Video, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

इंटरनेट का पैसा वसूल करना है तो देख लीजिए ये Video, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2026 06:18 pm IST,  Updated : May 21, 2026 06:18 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। आप खुद कहेंगे कि यही सब देखने के लिए तो मैं इंटरनेट का पैसा देता हूं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या कला देखने को मिली।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ART_VIRAL

इस दुनिया में कई सारे कलाकार मौजूद हैं जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी कला दिखाते हैं और जिन्हें मशहूर प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है, वो गलियों में अपनी कला दिखाते और लोगों का ध्यान खींचते हैं। मगर अब सोशल मीडिया का जमाना है तो कई सारे ऐसे कलाकारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां से उनके वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अब तक खूब सारे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों की कला देखने को मिली और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में इतना अच्छा क्या है?

आप सभी को पपेट शो के बारे में तो पता ही होगा। जी हां, वही कठपुतली कला जिसमें एक आदमी कुछ कठपुतलियों को अपनी उंगली से कंट्रोल करता है और एक कमाल का शो दिखाता है। यह एक पुरानी कला है जो लोगों का मनोरंजन करती है मगर आज के समय में यह बहुत ही कम देखने को मिलता है। वही कला वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक पपेट कुछ आर्ट बनाने में लगा हुआ है। वो कलम निकालता, उसकी इंक चेक करता, कागज पर कुछ बनाता और फिर उसे गौर से देखते हुए नजर आता है। उस पपेट को एक आदमी कंट्रोल करता हुआ नजर आता है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको लगेगा का आपका इंटरनेट का पैसा वसूल हो गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर art_viral नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में उस कलाकार के बारे में बताया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'राफेल ग्रोमी एक फ्रांसीसी कठपुतली कलाकार और स्ट्रीट परफॉर्मर हैं, जो अपने हाव-भाव भरे मूवमेंट और फिजिकल थिएटर के ज़रिए कठपुतलियों में जान डालने के लिए जाने जाते हैं। अपने बेहद सधे हुए हाव-भाव और सही टाइमिंग का इस्तेमाल करके, वे कठपुतलियों को ऐसे जीवंत किरदारों में बदल देते हैं, जो दर्शकों के साथ चंचल और भावनात्मक तरीकों से जुड़ते हैं।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Gen-Z स्टूडेंट का आंसर शीट देख टीचर भी हैरान है, आप भी देखिए कि ऐसा क्या लिखा

 

महंगा फ्लैट लेकर भी परेशान है ये शख्स, विस्तार में बताई उसने अपनी सारी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।