1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डर और दर्द जैसे शब्दों को जानती ही नहीं है ये बच्ची, Video जरा आप भी देखिए

डर और दर्द जैसे शब्दों को जानती ही नहीं है ये बच्ची, Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2026 11:01 am IST,  Updated : May 21, 2026 11:01 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें नजर आ रही बच्ची की बहादुरी देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और अपने उस समय को याद करने लगेंगे कि तब आप कैसे थे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NANDANTWTS

लोग अपने मनोरजंन के लिए सोशल मीडिया पर जाते हैं और वहां फनी वीडियो देखते हैं ताकि उनका दिमाग बंट जाए और सारा टेंशन खत्म हो जाए। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि उन्हीं फनी वीडियो के बीच में कुछ कमाल के वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं। आपकी फीड पर ऐसे कई सारे ध्यान खींचने लायक वीडियो आए होंगे और आपने रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

आप भी बचपन में कई बार डॉक्टर के पास गए होंगे। अगर तबीयत ज्यादा खराब रही होगी तो डॉक्टर ने इंजेक्शन भी लगाया होगा। अब इंजेक्शन देखकर आपको डर भी लगा होगा। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो बड़े हो चुके हैं मगर आज भी इंजेक्शन से डरते हैं। वहीं वीडियो में दिख रही यह बच्ची इंजेक्शन से बिल्कुल भी नहीं डर रही है। उसके चेहरे को देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्ची को दर्द होता ही नहीं,उसे इंजेक्शन से डर भी नहीं लगता है और बच्ची के इसी एक्सप्रेशन के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandantwts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'जब ये पैदा हुई होगी तो इसने डॉक्टर को बधाई दी होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसने पलक तक नहीं झपकाई, कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहादुर लड़की है। वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर यह फुटेज असली है तो यह एक बड़ा मेडिकल वायलेशन है। दोनों हाथों के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल करना या एक ही व्यक्ति को एक ही सुई दो बार चुभोना मेडिकल सेफ्टी गाइडलाइंस के खिलाफ है और इसकी इजाजत नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए

इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।