1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल

इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2026 03:41 pm IST,  Updated : May 20, 2026 03:41 pm IST

एक डिलीवरी बॉय ने वीडियो बनाकर उसमें कुछ ऐसी बात बताई जिसे सुनकर आपको उसकी बातों पर शायद यकीन भी न हो या फिर आप हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या बोल दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SIDDHARTHKG7

आज के समय में हर किसी के फोन में आपको फूड डिलीवरी ऐप देखने को मिल ही जाएंगे। पहले जहां लोग दुकान पर या फिर होटल में जाकर खाने-पीने की चीज खरीदकर लाते थे, अब वहीं लोग घर बैठे सभी चीजें मंगवा लेते हैं। यहां तक कि लोग पानी की बोतल तक ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवा लेते हैं। इसके लिए उन्हें थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है मगर लोग इसके लिए सहमत है। ऐसे ही एक शख्स ने पानी की बोतल मंगवाई और वो डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने वीडियो बनाकर कुछ ऐसा बताया, जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या बताया।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें डिलीवरी बॉय बताता है कि वो एक 20 रुपए की पानी की बोतल देने गया था। उसने पानी मंगवाने वाले शख्स से पूछा कि उसने कितने रुपए दिए तो उसने बताया कि उसको यह 20 वाली बोतल 29 रुपए की पड़ी। इसके बाद उसी वीडियो में वो यह भी बताता है कि इस डिलीवरी के लिए कंपनी ने उसे कितना पैसा दिया। वो वीडियो में बताता है कि उसे कुल मिलाकर 85 रुपए मिले, मतलब 20 रुपए का पानी 30 रुपए में बेचा और राइडर को 85 रुपए मिले। वो अंत में यह भी बोलता है कि पता नहीं कंपनी को क्या फायदा हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SiddharthKG7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये वही बात हो गई कि 35 लाख का तो इन्वेस्टमेंट है, 36 लाख का घाटा कैसे हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कोक पर था और तुझे टिप दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तुम नहीं समझोगे भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई तो खुद ही ऑर्डर करो अब पानी, बाद में बाहर बेच देना।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो

भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों बनाया था "A" का निशान? खुद बताया इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।