1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर का बड़ा बेटा कभी Date मत करना; लड़की ने ऐसा क्यों बोला, देखें उसका Video

घर का बड़ा बेटा कभी Date मत करना; लड़की ने ऐसा क्यों बोला, देखें उसका Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2026 01:01 pm IST,  Updated : May 20, 2026 01:01 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में उसने बताया कि घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना। उसने इसके पीछे अपनी बात भी कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@UNIQUEUPADHYAYY

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन में इंटरनेट का रिचार्ज है और लोग सोशल मीडिया पर भी हैं तो लोगों को जब भी कुछ ख्याल आता है या फिर कुछ कहना होता है तो वीडियो बनाकर तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वहीं वीडियो होते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने में सफल हो जाते हैं, अब चाहे उसमें कंटेंट कुछ भी हो। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़की ने ऐसा क्या बोल दिया कि उसका वीडियो वायरल हो गया।

लड़की ने वीडियो में क्या कहा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की कहती है, 'दुनिया में कुछ भी करना, किसी को भी डेट करना मगर घर के एकमात्र बड़े बेटे को कभी डेट मत करना। इन लोगों के सिर पर जो जिम्मेदारी है वो पीएम के सिर पर भी नहीं है। मैं अपने BF के साथ समय नहीं बिता पाती हूं क्योंकि वो अपने घर का बड़ा बेटा है। इनके साथ समय बिताना असंभव होता है क्योंकि इनके पास समय होता ही ही नहीं है।' इसके अलावा भी वो बहुत कुछ कहती है। आप वीडियो में देख लीजिए कि उसने और क्या कुछ कहा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UniqueUpadhyayy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- एकदम सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा कुछ नहीं है, करते बेचारे छोटे ही हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो

भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों बनाया था "A" का निशान? खुद बताया इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।