1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो

सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2026 10:32 am IST,  Updated : May 20, 2026 10:35 am IST

इस समय सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है। लोग AI की मदद से अपनी मजेदार फोटो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वैसी फोटो आप किस Prompt से बना सकते हैं।

Viral trend- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ये वाला ट्रेंड Image Source : IG/NEOTECH_45

सोशल मीडिया एक बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यह हर कुछ समय में कुछ न कुछ नया ट्रेंड होते हुए देखने को मिल ही जाता है। अभी AI का समय चल रहा है तो लोग AI की मदद से नए-नए और कमाल के फोटो क्रिएट करते हैं और वो सोशल मीडिया पर छा भी जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और नए ट्रेंड छाने के बाद आपने भी Prompts पता करके अपनी वैसी ही फोटो बनाई होगी। अभी एक नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि उस ट्रेंड में क्या है और आप कैसे वो फोटो बना सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया ट्रेंड

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया वायरल हो ही जाता है। अभी एक अलग तरीके की फोटो वायरल हो रही है। इसमें लोग अपनी एक फोटो और एक कमाल के Prompt का यूज कर रहे हैं। Prompt डालने के बाद AI उनकी मेन फोटो को सेंटर में रखता है और उसी कपड़े में कुछ क्यूट फोटो बनाकर हर तरफ लगा देता है और कुछ प्यारी लाइन्स भी लिख रहा है। अब सवाल यह है कि यह फोटो कैसे बनाई जा सकती है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने अपने अकाउंट (neotech_45) पर वीडियो बनाकर इसके बारे में बताते हैं। उसने ही कैप्शन में इसका प्रोम्प्ट भी दिया है और वो प्रोम्प्ट ये "Use a real face as a reference photo. The background is the same as in the photo. The lighting is warm, soft, and clean, with subtle shadows. Around the image, add several mini chibi (3D cute style versions of the character, while maintaining the original facial features.expressions: jumping cheerfully waving sitting relaxedholding a drink cute and playful expressions Add hand-drawn white doodle elements: outline around the main body stars, hearts, sparkles motion lines small cute icons Add aesthetic handwriting such as: "shine," "bright day," "happy," "smile," etc. (casual doodle font) Overall style: clean & aesthetic composition white sticker outline soft pastel color tone high detail 3D chibi glossy look cute Korean style instagrammable 9:16 ratio" है। हमने भी इस प्रोम्प्ट को ट्राई किया और इसने बिल्कुल वैसी ही फोटो बनाई जो आपने सबसे ऊपर देखी। एक बार आप भी ट्राई कीजिए।

यहां देखें उस शख्स का वीडियो

ये भी पढ़ें-

भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।