1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादा-दादी भी इस ट्रेंड की रेस में उतर गईं, वायरल हो रहा Video आपने देखा या नहीं?

दादा-दादी भी इस ट्रेंड की रेस में उतर गईं, वायरल हो रहा Video आपने देखा या नहीं?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2026 09:31 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 09:33 am IST

एक नया वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिला। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले भी देखा होगा मगर दादा-दादी को इस ट्रेंड में नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SUPRIYASHRIVXST

आज के समय में क्या यूथ, क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, हर कोई सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएगा। लोग अपने फ्री टाइम को पास करने के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो देखते हैं तो वहीं बहुत सारे लोग वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और भले ही वीडियो नहीं बनाते होंगे, हर तरह के वीडियो तो देखते ही होंगे। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोई न कोई ट्रेंड चल जाता है और लोग वैसा ही वीडियो बनाने लगते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो का ट्रेंड चल रहा है। उसमें नजर आता है कि कोई लड़का किसी पार्क में एक लड़की के पास से गुजरता है और तभी कुछ ऐसा करता है कि लड़की मुड़कर उसे देखती है। बस इसी पल की फोटो लेकर उसे इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा देते हैं। ऐसे ही वीडियो लड़कियां भी बना रही थी मगर अब बुजुर्ग लोग भी इस रेस में आ गए हैं। वीडियो में दिखता है कि एक दादाजी ऐसा ही वीडियो बनाते हैं। वो दादियों के पास से गुजरते हुए 'चलो' बोल देते हैं और सभी मुड़कर देखती हैं कि ये कौन है और बस उसी पल का स्क्रीनशॉट लग जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Supriyashrivxst नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दादाजी ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रो हैं वो। वहीं एक यूजर ने लिखा- जब बूढ़े-बड़े ये सब कर रहे हैं तो बच्चे तो करेंगे ही।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये भी कोई जिंदगी है! मेट्रो में फर्श पर बैठकर ऑफिस का काम करते दिखा शख्स, फोटो वायरल

दिल्ली पुलिस की तरफ से हनी सिंह ने Youth को दी जरूरी सलाह, Video हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।