1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिलेंडर के अंदर बची गैस पता करने का तरीका हुआ वायरल, आप भी देखें यह Video

सिलेंडर के अंदर बची गैस पता करने का तरीका हुआ वायरल, आप भी देखें यह Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 17, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 06:47 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जुगाड़ देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में यह बताया गया कि सिलेंडर के अंदर कितनी गैस बची है, यह कैसे पता करें।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SALVE_6717

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते रहते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो लोगों को या तो सबसे हटके दिखता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वायरल वीडियो देख चुके होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी के घर में सिलेंडर का कनेक्शन तो होगा ही और अगर पाइपलाइन कनेक्शन चालू हो गया है तो पहले यूज किया होगा। अब सिलेंडर के साथ दिक्कत यह है कि उसमें कितनी गैस बची है, यह सिलेंडर देखकर पता नहीं चल रहा है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह पता करने का तरीका बताया गया है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि सिलेंडर के अंदर कितनी गैस बची है, यह पता करने के लिए एक गीले कपड़े से पूरे सिलेंडर को पोछिए। इसके बाद कुछ देर इंतजार कीजिए और उसके बाद सिलेंडर में जितना एरिया गीला बच जाएगा, उतना गैस बचा होगा। अब यह तरीका कितना सही है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर salve_6717 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 96 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पाइपलाइन लगा डाला तो लाइफ जिंगालाला। दूसरे यूजर ने लिखा- गैस पूरे सिलेंडर में फैला रहता है, वो नीचे नहीं बैठता। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी। चौथे यूजर ने लिखा- इतना सब मत करो, जब गैस खत्म हो जाएगा, चूल्हा अपने आप बंद हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोगों ने लिए मजे, एक बार आप भी देखिए

फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।