1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिया में जुगाड़ करने वालों कि बिल्कुल कमी नहीं है, एक नया Video हो रहा है वायरल

इंडिया में जुगाड़ करने वालों कि बिल्कुल कमी नहीं है, एक नया Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 01:48 pm IST

एक नए जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कोई जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या जुगाड़ दिख गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

सोशल मीडिया की गलियों में जो एक बार आ जाता है, वो इसे आसानी से छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण यहां मिलने वाले कंटेंट हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरने पर पहली बार नजर आते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और हर तरह के वीडियो भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

आपने अब तक न जानें कितने तरह की खाट देखी होगी। आप अगर गांव में रहते हैं तो फिर आपके लिए खाट तो बहुत नॉर्मल सी बात होगी और अगर कभी-कभी गांव जाते हैं तो फिर आपने खाट देखी तो जरूर होगी लेकिन क्या आपने कभी जुगाड़ वाली खाट देखी है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा टेप से खाट बना लेता है। जब वो टेप से खाट तैयार कर रहा होता है तब लगता है कि इस पर बैठते ही यह टूट जाएगी लेकिन ऐसा भी नहीं होता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जबरदस्त जुगाड़ बनाया है इस भाई ने। दूसरे यूजर ने लिखा- होनहारों की कमी नहीं हैं यहां भी, गजब-गजब लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये देश का नाम रौशन करने वाले लोग हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक से बढ़कर एक कलाकार हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकानदार ने दुकान पर लगवाया ऐसा पोस्टर कि वो हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

एग्जाम देने जा रही बेटी को मां ने कर दिया Roast, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।