1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये भी कोई जिंदगी है! मेट्रो में फर्श पर बैठकर ऑफिस का काम करते दिखा शख्स, फोटो वायरल

ये भी कोई जिंदगी है! मेट्रो में फर्श पर बैठकर ऑफिस का काम करते दिखा शख्स, फोटो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2026 09:15 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 09:35 am IST

एक तस्वीर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उस तस्वीर के साथ जो जानकारी दी गई है, वो जानकर आप भी कहेंगे कि ये भी कोई जिंदगी है। आइए फिर पोस्ट के बारे में बताते हैं।

Viral Photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@KUXH101

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे लगभग हर कोई जुड़ा हुआ है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया आज के समय में उतना ही जरूरी हो चुका है जितना जरूरी हमारे लिए सांस लेना और खाना-पानी है। लोग भले ही किसी और चीज के बिना रह लेंगे लेकिन सोशल मीडिया के बिना नहीं रह पाएंगे। कई लोगों की तो कमाई ही सोशल मीडिया से है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे पोस्ट भी देखते होंगे। वैसे तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के पोस्ट दिखते हैं मगर उन्हीं पोस्ट के बीच में कुछ पोस्ट लोगों को हैरान कर देते हैं और अभी एक ऐसा ही पोस्ट दिखा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे पोस्ट में क्या लिखा है?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उस फोटो में नजर आता है कि एक बंदा मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठा हुआ है और वो लैपटॉप में काम कर रहा है। फोटो देखकर तो ऐसा लगा कि वो अपना कोई काम कर रहा होगा मगर कैप्शन में पूरा मामला बताया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'मेट्रो में मुझे यह आदमी दिखा। उसके मैनेजर का फोन आया और उसने तुरंत अपना लैपटॉप खोला, जमीन पर बैठ गया और अपना काम पूरा करने लगा।' उस शख्स को ऑफिस से घर जाते हुए भी ऑफिस का काम करना पड़ रहा है और इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kuxh101 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लाख लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लोग परेशान हो चुके हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अपनी नौकरी से खूब प्यार करता है या फिर इसके पास कोई विकल्प नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- संडे को भी? एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा फोन 6 बजे के बाद बंद हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस की तरफ से हनी सिंह ने Youth को दी जरूरी सलाह, Video हो रहा वायरल

शख्स की एक गलती ने उसके घर को बना दिया कबूतरखाना, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।