1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में महिला ने की ऐसी हरकत जिसे देख माथा पकड़ लेंगे, जमकर हो रही ट्रोलिंग

मेट्रो में महिला ने की ऐसी हरकत जिसे देख माथा पकड़ लेंगे, जमकर हो रही ट्रोलिंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 17, 2026 03:04 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 03:04 pm IST

एक महिला ने मेट्रो में रील बनाने के लिए ऐसी हरकत की जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कि ऐसे लोगों को मेट्रो में बैन कर देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/GHANTAA

आज के समय में सोशल मीडिया पर जितने लोग मौजूद हैं, उसमें से आधी जनता को रील बनाने की लत लगी हुई है। ऐसा नहीं है कि रील बनाने में कुछ भी गलत है मगर कुछ लोग रील के नाम पर ऐसी हरकतें करते हैं कि उसे देखकर लोग भी अपना माथा पकड़ लेते हैं। कुछ लोग रील के नाम पर अपनी जान को खतरे में डालते हैं तो कुछ लोग अश्लील हरकत करते हैं तो वहीं कुछ लोग बेवकूफी भरी हरकत करने लगते हैं। वहीं लोग पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकतें करते हैं और जब वीडियो वायरल होता है तो लोग ट्रोल भी करते हैं। अभी एक महिला के साथ ऐसा ही हो रहा है।

महिला ने ऐसा क्या कर दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला मेट्रो में सीट के आगे खड़ी है और अचानक रील बनाना शुरू करती है। वो न कुछ एक्ट करती है और न ही गाना गाती है बल्कि वो अजीब सी और डरवानी हंसी पर हंसने की एक्टिंग करने लगती है और इधर से उधर भागने लगती है। महिला का यह वीडियो अगर आधी रात को प्ले कर दिया जाए तो बच्चों के साथ कोई बड़ा भी डर जाएगा। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेंटल हॉस्पिटल से भागी हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन है ये पागल। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या बोला है डॉक्टर ने, कब तक ठीक हो जाओगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेडीज कोच में जाने को बोलो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फ्लाइट में हुई देरी तो ट्रेन जैसा बना दिया माहौल, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

ये पक्का पहली बार AC कोच में बैठा होगा, हरकत देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।