आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अच्छा या फिर गलत होते हुए दिखता हो तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। इसके अलावा मजाकिया वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सारे देखने को मिलते हैं जो कई बार स्क्रिप्टेड होते हैं तो कई बार गलती से हुए होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा AC कोच में अपने साइड लोअर सीट पर बैठा हुआ है और उस सीट पर बैठकर आराम से चाय पी रहा है। मगर चाय पीने के बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हंसी भी आती है और ऐसा भी लगता है कि यह शायद पहली बार AC कोच में बैठा हुआ है। दरअसल वो चाय पीने के बाद कप को खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश करता है मगर खिड़की तो बंद थी और कप उसकी सीट पर गिर जाता है। इसके तुरंत बाद वो देखता है कि किसी ने उसे देखा तो नहीं और अंत में उसकी नजर कैमरे पर पड़ ही जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Renuy703 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बेचारा पहली बार AC ट्रेन में बैठा है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गुटका खाने वाले लोगों के लिए बहुत समस्या है AC में। दूसरे यूजर ने लिखा- पकड़ा गया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- AC क्लास को भी जनरल समझ लिया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- आदत से मजबूर।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कार वाले का ऐसे शख्स से हुआ सामना कि जिंदगी भर रहेगा याद, लोगों ने भी दिए जमकर रिएक्शन
क्या चोर बनेगा रे तू! चोरी करते समय कर दी बचपन वाली हरकत, भारी मिस्टेक का VIDEO हुआ वायरल