1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या चोर बनेगा रे तू! चोरी करते समय कर दी बचपन वाली हरकत, भारी मिस्टेक का VIDEO हुआ वायरल

क्या चोर बनेगा रे तू! चोरी करते समय कर दी बचपन वाली हरकत, भारी मिस्टेक का VIDEO हुआ वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 17, 2026 11:56 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 11:56 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ चोर चोरी करने जाते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस लौट गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : X/REALNETY

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ चोर चोरी करने जाते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस लौट गए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ चोर, चोरी करने आए थे। इनमें से एक चोर आगे बढ़ता है, जबकि दो चोर पीछे आते दिख रहे हैं। हालांकि तभी इनमें से एक चोर ने बचपन में आम तौर पर की जाने वाली हरकत कर दी। चोर ने घर में लगे डोरबेल का स्विच दबा दिया, जिससे घंटी बज गई। इसके बाद सभी चोर दबे पांव वहां से फरार हो गए। चोरों की ये पूरी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @cctvincidents नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'चोरों ने बत्ती बंद करने के बजाय दरवाज़े की घंटी बजाकर सबसे बड़ी गलती की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज काम पर बहुत बुरा दिन था। 

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

इन लड़कियों ने तो पूरा खेल ही पलट दिया, वायरल Video देख आसानी से नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।