सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार कोई आ जाता है, उसे छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां हर दिन सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। जो वीडियो वायरल होते हैं उसमें कुछ भी देखने को मिल सकता है। उदाहरण के लिए वायरल वीडियो में जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई समेत खूब सारी चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हुआ।
प्लेन में शख्स ने क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बताया जा रहा है कि फ्लाइट 5 घंटे डिले हो गई जिसके बाद यह सब हुआ। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्लेन में बैठे शख्स ने अचानक ऐसी चीजें करने लगी जो ट्रेन में ही देखने को मिलता है। वीडियो में लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और एक शख्स कभी 'पानी-पानी' तो कभी 'गरी-गरी' चिल्लाता है। वही कभी 'कोल्ड्रिंक' तो कभी 'मुझे तो नान खटाई ही खानी है' चिल्लाता दिखता है। यह सब ट्रेन में या फिर गलियों में ही सुनने को मिलता है जो लोग प्लेन में सुन रहे थे और इसी कारण उनकी हंसी नहीं रुक रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Arun2981 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब गुवाहाटी-दिल्ली फ़्लाइट 5 घंटे लेट हो गई, तो यात्रियों ने इस तरह मजे किए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यही वह भारतीय भावना है, जिसे हम प्यार करते हैं, देरी हो या नहीं, मजा तो बनता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ब्रेड कटलेट रह गया। एक और यूजर ने लिखा- बैकबेंचर्स सही जगह बैठे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये पक्का पहली बार AC कोच में बैठा होगा, हरकत देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत, देखें Video
कार वाले का ऐसे शख्स से हुआ सामना कि जिंदगी भर रहेगा याद, लोगों ने भी दिए जमकर रिएक्शन