1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल

भीमताल में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ उसका कारनामा हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2026 06:50 pm IST,  Updated : May 19, 2026 06:50 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के भीमताल का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में शख्स क्या करता हुआ नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

कई बार लोग यह सोचकर कहीं से सामान चोरी कर लेते हैं कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है मगर वहीं कहीं पास में लगा हुआ कैमरा यह सब देख रहा होता है या फिर कहीं दूर कोई इंसान यह सब रिकॉर्ड कर लेता है। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया, वो वीडियो कहां का है और उसे देखने के बाद लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि तीन लोग एक जगह पर खड़े हैं। वो जहां खड़े हैं वो शायद मदर डेयरी का कोई बूथ है क्योंकि वीडियो में मदर डेयरी का बोर्ड नजर आ रहा है। अब उन तीनों में से एक शख्स वहां पर रखे क्रेट्स में कुछ देख रहा है। इसके बाद वो दूसरी जगह पर रखे क्रेट्स के पास पहुंचता है और वहां एक क्रेट्स् में रखे एक पैकेट को निकाल लेता है और वहां से फिर तीनों चल बनते हैं। अब इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि, 'उत्तराखंड के भीमताल से मिली CCTV फुटेज में 3 टूरिस्ट एक दुकान के बाहर बिना पहरे के रखी दूध की क्रेट्स से पनीर चुराते हुए दिखे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को घूमने नहीं जाना चाहिए जो पनीर तक नहीं खरीद सकते, उम्मीद है कि ये पकड़े गए होंगे और जेल भी गए होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बस मानसिक बीमार हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें बेल्ट ट्रीटमेंट चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये शर्मनाक है, ये सब सिर्फ पनीर के लिए किया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपनी छत पर की ऐसी व्यवस्था कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

बच्चे ने अपने टीचर से की ऐसी शिकायत कि हो गया वायरल, आप भी देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।