1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने अपने टीचर से की ऐसी शिकायत कि हो गया वायरल, आप भी देखिए Video

बच्चे ने अपने टीचर से की ऐसी शिकायत कि हो गया वायरल, आप भी देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2026 04:25 pm IST,  Updated : May 19, 2026 04:25 pm IST

अभी एक छोटे बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने टीचर से शिकायत करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान वो कुछ ऐसा बोल देता है कि वीडियो वायरल हो गया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में सोशल मीडिया इतना कॉमन हो गया कि शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कहे कि वो सोशल मीडिया से दूर रहता है वरना बच्चे तक इंस्टा-फेसबुक पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया पर होंगे और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसने आपके दिल जीत लिए होंगे या फिर आपको बहुत ही प्यारे लगे होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या दिखा।

बच्चे ने ऐसी क्या शिकायत की?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चा अपनी टीचर से शिकायत कर रहा है। वो बोलता है, 'सर एक बात बताओ, जब हम बाल कटवाकर नहीं आते हैं तो आप हमें मारते हो और जब लड़कियों के बाल इतने बड़े हो गए हैं तो नहीं मारते हो।' अब यह शिकायत सुनाकर टीचर कहता है कि वो तो लड़कियां हैं मगर तुरंत बाद बच्चा बोलता है कि लड़की से हम क्या कम हैं? अब यह सुनते ही टीचर भी हंसने लगता है और वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

पहले भी हुआ था एक वीडियो वायरल

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी बच्चे का एक और वीडियो वायरल हुआ था और वीडियो में भी यह बच्चा अपने टीचर से प्यारी सी शिकायत कर दिखा था। उस वीडियो में दिखा था कि यह बच्चा अपने टीचर से फोन न करने पर शिकायत कर रहा है कि वो जब दिल्ली गया था तो टीचर ने उसे एक बार भी फोन नहीं किया।

यहां देखें वह पहले वाला वीडियो

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस डिलीवरी बॉय ने ऐसा क्या किया जो Video हो रहा है इतना वायरल, आप भी देखिए

पैसे कमाने के लिए इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं दे सकता, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।