1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. हादसे की खौफनाक तस्वीरें... फ्रिज ब्लास्ट के बाद लगी आग ने उजाड़ दिया परिवार, 4 की मौत, 2 गंभीर

हादसे की खौफनाक तस्वीरें... फ्रिज ब्लास्ट के बाद लगी आग ने उजाड़ दिया परिवार, 4 की मौत, 2 गंभीर

फ्रिज में जोरदार धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Reported By: T Raghavan, Written By: Malaika Imam
Published : Sep 15, 2026 01:02 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 01:02 pm IST
कर्नाटक के बेलगावी शहर के बीचों-बीच स्थित चवत गली में सोमवार रात गणेश चतुर्थी के जश्न के माहौल के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया।
1/7 Image Source : Reporter Input
कर्नाटक के बेलगावी शहर के बीचों-बीच स्थित चवत गली में सोमवार रात गणेश चतुर्थी के जश्न के माहौल के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया।
घर के अंदर रखे रेफ्रिजरेटर में हुए भीषण धमाके के बाद लगी आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
2/7 Image Source : Reporter Input
घर के अंदर रखे रेफ्रिजरेटर में हुए भीषण धमाके के बाद लगी आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
गूंजते त्योहारी संगीत और पटाखों के शोर के बीच लोगों को शुरुआती धमाका आतिशबाजी का लगा, जिससे समय रहते बचाव नहीं हो सका।
3/7 Image Source : Reporter Input
गूंजते त्योहारी संगीत और पटाखों के शोर के बीच लोगों को शुरुआती धमाका आतिशबाजी का लगा, जिससे समय रहते बचाव नहीं हो सका।
इमारत पुरानी और बेहद तंग थी, जिस वजह से फ्रिज फटने के बाद फैली आग ने विकराल रूप ले लिया और परिवार अंदर ही फंस गया।
4/7 Image Source : Reporter Input
इमारत पुरानी और बेहद तंग थी, जिस वजह से फ्रिज फटने के बाद फैली आग ने विकराल रूप ले लिया और परिवार अंदर ही फंस गया।
इस अग्निकांड में गजानन धामोने (65), शारदा धामोने (45), भारती धामोने (45) और रोशन धामोने (21) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं प्रिया धामोने और गंगा धामोने बुरी तरह झुलस गई हैं, जिनका इलाज जारी है।
5/7 Image Source : Reporter Input
इस अग्निकांड में गजानन धामोने (65), शारदा धामोने (45), भारती धामोने (45) और रोशन धामोने (21) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं प्रिया धामोने और गंगा धामोने बुरी तरह झुलस गई हैं, जिनका इलाज जारी है।
मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाले धामोने परिवार के सभी छह सदस्य घटना के वक्त घर पर ही मौजूद थे।
6/7 Image Source : Reporter Input
मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाले धामोने परिवार के सभी छह सदस्य घटना के वक्त घर पर ही मौजूद थे।
इस दुखद हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। मार्केट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
7/7 Image Source : Reporter Input

Advertisement