1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस पंचर बनाने वाले की बुद्धि बड़ी तेज है, एक बार Video देख लेंगे तो तारीफ जरूर करेंगे

इस पंचर बनाने वाले की बुद्धि बड़ी तेज है, एक बार Video देख लेंगे तो तारीफ जरूर करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2026 12:48 pm IST,  Updated : May 19, 2026 12:48 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो पंचर बनाने का काम करता है। आप जब वो वीडियो देखेंगे तो आपको उसकी कमाल की बुद्धि का भी पता चलेगा। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसी क्या बुद्धि लगाई है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TANSUYEGEN

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक बुद्धिमान लोग हैं। अब हम लोग व्यक्तिगत रूप से तो सभी लोगों से नहीं मिल पाते हैं और न ही सभी के बुद्धिमान होने का प्रमाण देख पाते हैं लेकिन सोशल मीडिया ने यह चिंता खत्म कर दी है। यहां हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है जिसमें किसी न किसी इंसान के कमाल के दिमाग का उदाहरण देखने को मिल जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमा करते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक मस्त वीडियो नजर आया जिसमें आपको एक पंचर बनाने वाले आदमी का कमाल का दिमाग देखने को मिलेगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

आपने भी नहीं देखा होगा ऐसा कुछ

कई बार ऐसा हुआ होगा जब आपकी साइकिल, बाइक या कार में पंचर हुआ होगा और उसे ठीक करवाने के लिए आप किसी पंचर बनाने वाले इंसान के पास गए होंगे। आपने हर बार देखा होगा कि पंचर बनाने वाला शख्स ट्यूब में हवा भरता और फिर पानी में डुबाकर देखता कि कहां पर पंचर हुआ है लेकिन इस आदमी ने अलग दिमाग लगाया है। इसने एक बोतल में कुछ थर्मोकोल बॉल्स या फिर कुछ ऐसे ही हल्के आइटम्स डालकर ऊपर से बंद कर दिया है और नीचे से बस एक ही छेद रखा है। अब उसे वो ट्यूब पर घुमाता है और जहां पंचर होता है, वहां से हवा उस बोतल में घुस जाती है और वो आइटम उड़ने लगते हैं। इस तरह वो पंचर का पता लगाता है। उसका तरीका अनोखा है जिस कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- टैलेंट कभी नहीं मरता। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या टैलेंट कभी खुद को साबित करता है। वहीं कई लोगों ने पानी वाले तरीके को बेहतर बताया मगर वीडियो इस बात को लेकर वायरल नहीं हो रहा है कि कौन सा तरीका बेहतर है बल्कि वीडियो इस आदमी के अनोखे तरीके के कारण वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

लोको-पायलट की वजह से 1 मिनट भी देर नहीं होती ट्रेन, फिर क्यों होती है देरी? शख्स ने Video में बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।