हमारे देश में जुगाड़ करने वाले कौन-कौन हैं और वो लोग कैसे-कैसे जुगाड़ कर सकते हैं, यह जानने के लिए सबसे अच्छी जगह सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है और कुछ वीडियो तो हद से ज्यादा वायरल होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता होगा जो नया भी होता होगा और आपको हैरान भी कर देता होगा। अभी भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने कार तो खूब देखी होंगी। आपने डबल डेकर बस भी शायद देखा होगा और नहीं देखा है तो फिर आपने सुना तो होगा ही। लेकिन क्या आपने कभी सड़क पर डबल डेकर कार देखा है? जाहिर है कि नहीं देखा होगा मगर आज देखने को मिल जाएगा। एक शक्स ने एक कार की छत पर दूसरी कार की बॉडी को अच्छे से फिट कर दिया है। इतना ही नहीं, इसके बाद वो अपनी इस डबल डेकर कार में बैठकर निकल भी जाता है। वो कार को चलाता और ऊपर कुछ लोग बैठे नजर आते हैं। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर judwaa_vlog नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 72 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चालान कौन सी कार का कटेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अजूबा नंबर आठ। तीसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल बचा लिया एक कार का। चौथे यूजर ने लिखा- टार्जन द डबल कार।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा था ये आदमी, हुआ ऐसा कि दोबारा नहीं करेगा गलती
छात्र को मिले 55% नंबर तो कटा केक, Video हुआ वायरल जिसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट