1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार का आगे वाला शीशा हल्का तिरछा क्यों होता है? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

कार का आगे वाला शीशा हल्का तिरछा क्यों होता है? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2026 04:03 pm IST,  Updated : May 12, 2026 04:03 pm IST

आपके पास अगर कार है तो फिर क्या आपने कभी कार की विंडशील्ड यानी आगे वाले शीशे पर ध्यान दिया है? वो हल्के तिरछे ही दिखेंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। आइए हम आपको बताते हैं।

कार की फोटो- India TV Hindi
कार की फोटो Image Source : PEXELS

आज के समय में एक बड़ी आबादी ऐसी है जिसके पास ट्रैवल करने के लिए खुद का वाहन है। कई सारे लोगों के पास दो पहिया वाहन है तो वहीं कई सारे लोगों के पास कार है जिससे वो अपने ऑफिस जाते हैं, घर वालों के साथ घूमने जाते हैं। तो क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनके पास अपनी खुद की कार है। अगर आपके पास अपनी कार है तो फिर क्या आपने कभी गौर किया है कि कार में आगे वाला शीशा होता है जिसे हम विंडशील्ड कहते हैं, वो हल्का सा तिरछा ही क्यों होता है? शायद ही आपने गौर किया होगा और शायद ही किसी को इसका जवाब पता होगा मगर कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे।

कार के आगे वाला शीशा तिरछा क्यों होता है?

आइए अब आपको यह बताते हैं कि कार का विंडशील्ड तिरछा क्यों होता है। बता दें कि विंडशील्ड के तिरछे होने के कारण हवा के प्रतिरोध को कम करना है। एक चौड़े, सपाट और सीधे विंडशील्ड की सतह पर हवा टकराने से कार की गति काफी कम हो जाती है और इस वजह से कार के इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अब इंजन ज्यादा काम करेगा तो उससे अधिक ईंधन खर्च भी होता है। वहीं अगर हवा झुकी हुई सतह से टकराती है, तो वह ऊपर की ओर बहकर कार के ऊपर से निकल जाती है और इंजन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

ट्रक/बस में फिर ऐसा क्यों नहीं होता है?

अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि अगर ऐसी बात है तो फिर बस या ट्रक का विंडशील्ड कार की तरह तिरछा क्यों नहीं होता है, वो तो सीधे ही होते हैं। आइए आपको इसके पीछे का कारण भी बताते हैं। आप जानते हैं कि कार की तुलना में ट्रक और बस काफी बड़े होते हैं और उनके चालकों को ड्राइविंग के दौरान सब कुछ साफ दिखना ज्यादा जरूरी है। अब अगर विंडशील्ड तिरछे होंगे तो सामने का दृश्य दिखने में दिक्कत आए ही जो अच्छी बात नहीं होगी।

कार में तो विंडशील्ड छोटे होते हैं जिसके कारण ज्यादा दिक्कत नहीं आती है लेकिन वहीं बड़े ट्रक और बस के विंडशील्ड बड़े होते हैं और ऐसे में ड्राइवर को आगे का व्यू देखने में ज्यादा दिक्कत आ सकती है। बस और ट्रक के ड्राइवर को दूरियों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा और चलती हुई वस्तुओं पर नज़र रखना भी कठिन हो जाएगा। इसी कारण ट्रक और बस में विंडशील्ड तिरछे नहीं होते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है

लड़की के दिए चैलेंज को भाई ने पूरा करने की कोशिश की मगर रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।