1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के दिए चैलेंज को भाई ने पूरा करने की कोशिश की मगर रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी, देखें Video

लड़की के दिए चैलेंज को भाई ने पूरा करने की कोशिश की मगर रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2026 02:43 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:43 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी। वहीं चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो शायद आपसे भी नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IAKSSAVIOUR

सोशल मीडिया आज के समय में नॉर्मल हो गया है और हर कोई यूज कर ही रहा है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी कुछ चैलेंज भी देखने को मिल जाते हैं। कुछ चैलेंज तो इतने वायरल हो जाते हैं कि हर कोई उसे ट्राई करता दिख जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ने एक चैलेंज पूरा किया और फिर लड़के ने वो करने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ, वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या चैलेंज दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की लेमन स्क्वीज़र में नींबू रखती है और मुंह के ऊपर लाकर नींबू का रस निकालती है और इसके बाद भी उसके हाव-भाव बिल्कुल नहीं बदलते हैं। उसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि उसने अभी नींबू का रस पिया है। इसके बाद एक आदमी भी ऐसा करने की कोशिश करता है मगर वो जितनी बार ऐसा करता है, हर बार फेल हो जाता है। उसका चेहरा हर बार बताता है कि उसने कुछ खट्टा पिया है। उस भाई के चेहरे के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @iAKsSaviour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने कोशिश किया मगर हर बार फेल हुआ।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये मजाकिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- लीजेंड आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- दांत खट्टे हो गए। एक अन्य यूजर ने लिखा- हर कोशिश पहले से बेकार होती गई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस से Half-Day लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का तरीका, Video हो रहा वायरल

ऐसी बेवकूफी करने वालों को ऐसे ही समझाया जा सकता है, देखिए वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।