1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है

शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2026 03:00 pm IST,  Updated : May 12, 2026 03:14 pm IST

आज के समय में कई सारे लोग कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं मगर कुछ लोग ऐसे कंटेंट बनाते हैं कि उनकी तारीफ किए बिना इंसान रह ही नहीं पाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@THEBESTFIGEN

ये सोशल मीडिया का दौर चल रहा है जहां आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर हैं तो कुछ लोग कंटेंट बनाकर दूसरों का मनोरंजन करते हैं। अब सोशल मीडिया पर जो लोग कंटेंट पोस्ट करते हैं, वो अपनी सोच के मुताबिक बनाकर पोस्ट करते हैं। कुछ लोग हंसी-मजाक के वीडियो पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग अलग-अलग विषयों पर जानकारी देने वाले वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर दिखते हैं और उन्हीं के बीच में कुछ ऐसे कंटेंट भी दिखते हैं जिसे देखने के बाद इंसान तारीफ करता है। ऐसा ही कुछ अभी नजर आया।

शख्स ने ऐसा क्या काम किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें किसी पिलर का टूटा हुआ भाग नजर आ रहा है जो सड़क के डिवाइडर पर है। अब उस टूटे हुए भाग में से कुछ सरिए निकले हुए नजर आ रहे हैं जो सड़क की तरफ है। अब अगर गलती से वो सरिए किसी को लग गए तो कुछ भी हो सकता है। यह शख्स ने देखा और फिर वहां पर रुककर उसे ठीक करता है। यह वीडियो भी उसकी तरफ से ही बनाया हुआ लगता है मगर ऐसे कंटेंट तारीफ के काबिल होते हैं। इससे उस आदमी ने कंटेंट भी बना लिया और कुछ अच्छा काम भी कर दिया जिससे कोई घायल नहीं होगा। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की के दिए चैलेंज को भाई ने पूरा करने की कोशिश की मगर रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी, देखें Video

भाई ने फोटो खींचने के लिए जो किया वो देख दिमाग हिल जाएगा, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।