1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी चिंता और ख्याल तो बस मां ही रख सकती है, Video देख आप भी सहमत होंगे

ऐसी चिंता और ख्याल तो बस मां ही रख सकती है, Video देख आप भी सहमत होंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2026 01:00 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:00 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वो वीडियो आपको बताएगा कि सिर्फ मां ही अपने बच्चे का ऐसा ख्याल रख सकती है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SAFFRONCHARGERS

एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, अपने बच्चे का कितना ख्याल रखती है और उसकी कितनी चिंता करती है, यह शब्दों में बता पाना तो मुमकिन नहीं है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो हर कुछ दिनों में देखने को मिल जाते हैं जो दिखाते हैं कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कर सकती है और अपने बच्चे के लिख कितना सोचती है। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो कई देखे होंगे क्योंकि ऐसी चीजें वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा नदी में उतरकर पानी में खेल रहा है। वहीं पास में सीढ़ी पर उसकी मां बैठी हुई है। अब मां ने अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए एक रस्सी या फिर अलग-अलग कपड़ों से बनी हुई रस्सी को अपने बच्चे के शरीर पर बांधा हुआ है और दूसरा छोर पकड़े हुए बैठी है। बच्चे मजे से पानी में खेल रहा है और वहीं मां उसकी रक्षा कर रही है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर वीडियो बता रहा है कि एक मां अपने बच्चे के बारे में कितना सोचती है। वीडियो बता रहा है कि ऐसी चिंता और ऐसा ख्याल तो सिर्फ मां ही कर सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'यह बच्चा नदी के पानी में खेलना चाहता था इसलिए उसकी मां ने उसके कपड़ों में रस्सी बांध दी और उसे पानी में खेलने दिया। बच्चा खुशी-खुशी पानी में खेला और मजे किए। इस बीच, उसकी मां रस्सी पकड़े नदी के किनारे बैठी रही ताकि उसका बच्चा न डूबे और न ही पानी में बह जाए। यह मां का प्यार है। इस दुनिया में बच्चे की सुरक्षा की चिंता उसकी मां से ज्यादा कोई नहीं करता।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस से Half-Day लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का तरीका, Video हो रहा वायरल

ऐसी बेवकूफी करने वालों को ऐसे ही समझाया जा सकता है, देखिए वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।