1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने फोटो खींचने के लिए जो किया वो देख दिमाग हिल जाएगा, आप भी देखें Video

भाई ने फोटो खींचने के लिए जो किया वो देख दिमाग हिल जाएगा, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2026 02:26 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:26 pm IST

कई बार कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं कि हंसी भी आती है और दिमाग भी हिल जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/WAWA.BFR

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कह दे कि वो स्मार्ट फोन तो यूज करता है मगर सोशल मीडिया से खुद को दूर रखता है वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर पहली बार नजर आया होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने के पीछे का कारण क्या है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने फोन के बैक कैमरे से खुद की फोटो क्लिक करने के लिए कुछ अतरंगी करता है। वो फोन का कवर निकालकर स्क्रीन को भी अलग कर लेता है मगर पूरी तरह से अलग नहीं  करता है। इसके बाद वो स्क्रीन को फोन के बैक बॉडी के साथ लगाता है जिसमें कैमरा भी उसकी तरफ और स्क्रीन भी उसकी तरफ हो जाता है। इसके बाद वो अपने फोन के बैक कैमरे को खुद की फोटो क्लिक करने के लिए ओपन करता है और साथ में ही स्क्रीन पर देख भी लेता है कि कैसा दिख रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर wawa.bfr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 96 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस से Half-Day लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का तरीका, Video हो रहा वायरल

ऐसी बेवकूफी करने वालों को ऐसे ही समझाया जा सकता है, देखिए वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।