1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक दर्जन में 12 यूनिट ही क्यों होते हैं? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

एक दर्जन में 12 यूनिट ही क्यों होते हैं? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2026 01:59 pm IST,  Updated : May 06, 2026 02:32 pm IST

आपने अगर कोई सामान दर्जन में खरीदा है तो फिर आपको पता होगा कि एक दर्जन में 12 चीजें ही मिलती हैं मगर क्या आप यह जानते हैं कि दर्जन में 12 यूनिट ही क्यों होता है, 10 और 11 क्यों नहीं?

Interesting facts- India TV Hindi
एक दर्जन में 12 केले ही क्यों होते हैं? Image Source : IG/TOPPSCHOLARS

हम सभी लोग बचपन से यह सुनते और देखते आए हैं कि एक दर्जन में 12 यूनिट होता है। उदाहरण के लिए एक दर्जन केला खरीदेंगे तो इसमें आपको 12 केले मिलेंगे, आप एक दर्जन अंडे खरीदेंगे तो वो भी 12 ही मिलेंगे। बचपन से अब तक आप सभी यह खूब सुनते आए हैं कि एक दर्जन में 12 आइटम होते हैं मगर आप यह नहीं जानते होंगे कि एक दर्जन में 12 आइटम ही क्यों होते हैं। एक दर्जन में 10 या फिर 11 या फिर 13 आइटम भी तो मिल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि एक दर्जन में 12 यूनिट ही क्यों होते हैं।

1 दर्जन में 12 चीजें ही क्यों?

आपको बता दें कि 12 एक ऐसी संख्या है जिसे सबसे ज्यादा नंबर्स के साथ विभाजित किया जा सकता है। आप 12 को 2,3,4 और 6 के साथ विभाजित कर सकते हैं। वहीं अगर यह संख्या 10 होती तो इसे सिर्फ 2 और 5 से विभाजित कर सकते हैं, वहीं 11 हो तो वो सिर्फ 11 से ही विभाजित होता है। यही कारण बताया जाता है कि एक दर्जन में 12 यूनिट को रखा गया है क्योंकि 12 एक Highly Composite Number है।

केला दर्जन में क्यों बिकता है?

इसके पीछे कोई फिक्स कारण नहीं है क्योंकि कई जगहों पर जैसे मॉल में केले किलो में भी केले बिकते हैं लेकिन अधिकतर जगहों पर केले दर्जन के हिसाब से ही बिकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह बताया है कि गिनती में होने के कारण विक्रेताओं को हर केले का वजन नहीं करना पड़ता है और लेन-देन की प्रक्रिया आसान होती है। इसके अलावा एक और कारण बताया जाता है कि दर्जन में खरीदने का मतलब यह है कि आप इसके मोटे छिलकों के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, आप सिर्फ केले के लिए पैसे दे रहे हैं। बता दें कि यह सब जबाव Quora पर लोगों ने दिया है।

नोट: ये सभी जवाब अलग-अलग रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया पर किए दावों और Quora पर मिली जानकारी के आधार पर है। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बॉस पर भारी पड़ा उसका कर्मचारी, चालाकी करके छुट्टी पर निकला, देखें Video

ऐसी अनोखी CV आपने अब तक नहीं देखी होगी, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।